उत्तराखंड

….जब गुरुजी लोग बन गए हनुमान, और उठा डाला भारी भरकम पेड़…फिर क्या हुआ, देखिए वीडियो…

“नीरज पाल “

यह वीडियो टिहरी जनपद के कीर्तिनगर क्षेत्र का है, जहां बृहस्पतिवार सुबह सिल्का खाल से आगे कफना नागराजाधार मुख्य सड़क के बीचो-बीच एक विशालकाय चीड़ का पेड़ भारी बारिश की वजह से गिर गया, जिससे सड़क पूर्ण रूप से बंद हो गई।

ऐसे में स्कूल जा रहे बहुत से शिक्षकों की गाड़ी फंस गई। जिस कारण शिक्षकों को स्कूल पहुँचने में देरी होने लगी। पेड़ सड़क पर ऐसे गिरा हुआ था कि मानो रोड होल्डअप कर दी गई हो। शिक्षकों को समय पर स्कूल पहुंचना था तो हनुमानजी की तरह सभी को अपनी शक्ति याद आ गई और सभी शिक्षक जुट गए। विशालकाय पेड़ हटाने में, और सभी शिक्षकों ने भारी भरकम पेड़ को एक तरफ लगा दिया सड़क किनारे और खोल डाली सड़क।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

वहीं जब उक्त वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो लोगों ने गुरुजनों को सलाह दे डाली, की शिक्षक जिस तरह अपने पास पैन रखते है। वैसे ही बरसात के दौरान शिक्षक कुल्हाड़ी, गैंती, फावड़ा और बेलचा भी रखें। तो मार्ग बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

बहरहाल शिक्षकों ने जो एकजुटता दिखा कर मार्ग में आई बाधा को दूर किया उसी तरह आमजन को भी सरकारी व्यवस्थाओं के इंतजार में समय खराब न कर एकजुटता दिखाते हुए हर कार्य का सूझबूझ से हल निकालना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top