Share
Tweet
Share
Email
Comments
Advertisements

मसूरी/इंफो उत्तराखंड
शहरी क्षेत्रों से लेकर पहाड़ो तक सड़क हादसों का नाम नहीं थम रहा है। ऐसी ही आज एक घटना मसूरी में हुई। जहां जेपी बैंड के पास दो कार आपस में जा टकराई। जिसमें हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मसूरी पुलिस के मुताबिक यूपी 80-जीबी- 0813 मसूरी से देहरादून जा रही थी। तभी इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन बीआर 01- डीजी-6707 से उसकी टक्करा गई। जिसमें हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि प्रेम सिंह पुत्र राजवीर निवासी आगरा और राजू पुत्र नागेंद्र दास निवासी मोतीपुर जिला मुजफ्फरनगर वहीं प्रभा देवी पति नागेंद्र दास घायल हो गए।
मसूरी पुलिस ने बाताया कि घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से मसूरी जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है।
Related Items:Yahan-2-caron-ke-bich-hui-takkar