उत्तराखंड

दु:खद खबर : यहां हुआ बड़ा दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

पिथौरागढ़/इंफो उत्तराखंड

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं पहाड़ों में लगातार वाहनों के खाई में गिरने की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही हैं।

ताजा मामला आज दोपहर का है, जहां पिथौरागढ़ जिले में पमतोड़ी के पास एक कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति ने हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार चंदन सिंह बसेड़ा मूल गांव में पूजा करने अपने परिवार के साथ कार से बागेश्वर की तरफ जा रहे थे, तभी थल से 9 किलोमीटर दूर पमतोड़ी के पास दोपहर करीब 1:00 बजे वो अपनी गाड़ी से नियंत्रण खो बैठे। जिससे कार बेकाबू होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे दो युवकों ने तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर हादसे में चंदन सिंह बसेड़ा की पत्नी तुलसी देवी, चंदन सिंह बसेड़ा के छोटे भाई गोविंद सिंह बसेड़ा की पत्नी आशा बसेड़ा, और उनकी साली तारा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी माता देवकी देवी का इलाज के दौरान हॉस्पिटल में निधन हो गया।

कार चला रहे चंदन सिंह बसेड़ा और छोटा भाई गोविंद सिंह बसेड़ा (57) घायल हो गए। सभी को पुलिस ने 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोचर में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और इसके बाद उन्हें जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top