उत्तराखंड

ब्रेकिंग : यहां घर में आग लगने से सारा सामान जलकर हुआ राख। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दिलाने का दिया भरोसा

मसूरी /इंफो उत्तराखंड 

मसूरी चांडाल गढ़ी इलाके में बुधवार को एक घर में अचानक से आग लग गई। जिसके बाद वहां अफरा-तफरा का माहौल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार चांडाल गढ़ी में उमेद सिंह नेगी का घर है, जहां बधुवार को उनके घर में अचानक से आग लग गई। आग लगने के समय घर में कई लोग मौजूद थे। इससे पहले वे कुछ समझ पाते तब तक आग पूरे घर में फैल गई और घर के अंदर जो लोग मौजूद थे। उन्होंने अपनी जान जैसी तैसी करके बचाकर बाहर निकल आए।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

आसपास के लोगों ने देखा कि सामने वाले घर में आग लगी है, तो वो लोग भी दौड़े चले आए, और आग बुझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन आग बुझ नहीं पाई। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को काॅल करके दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' के विरोध में कांग्रेसियों का सचिवालय कूच, पुलिस ने रोका

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक तो घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

वहीं आग की सूचना मिलते ही एसडीएम नरेश दुर्गापाल भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से फौरी तौर पर मदद के लिए 7 हजार का चेक दिया। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया गया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top