उत्तराखंड

देहरादून में शुरू हुई शहर की पहली ऑटोमेटेड प्लास्टिक बॉटल क्रैशर मशीन

  • नगर निगम की पहल से प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड को मिलेगी नई रफ्तार
  • देहरादून में शुरू हुई शहर की पहली ऑटोमेटेड प्लास्टिक बॉटल क्रैशर मशीन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को जमीनी स्तर पर मजबूती देने की दिशा में देहरादून नगर निगम ने एक अहम कदम उठाया है। नगर निगम द्वारा शहर में ऑटोमेटिक प्लास्टिक बॉटल क्रैशर मशीन की शुरुआत की गई है।

बृहस्पतिवार को नगर निगम परिसर के बाहर मेयर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामि बंसल ने देहरादून की पहली ऑटोमेटेड प्लास्टिक बॉटल क्रैशर मशीन का विधिवत उद्घाटन किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

नगर निगम द्वारा यह मशीन शहर के प्रमुख स्थानों पर स्थापित की जाएगी, जिनमें प्रमुख पर्यटन स्थल, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, शैक्षणिक संस्थान, पार्क, सरकारी भवन और मुख्य चौराहे शामिल हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बढ़ते प्लास्टिक प्रदूषण पर नियंत्रण करना और प्लास्टिक कचरे से उपयोगी सामान जैसे टेबल, कुर्सी, फ्लावर पॉट और सजावटी वस्तुएं तैयार करना है।

इस ऑटोमेटेड बॉटल क्रैशर मशीन का संचालन मनसा फैसिलिटी एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। कंपनी प्लास्टिक बोतलों को रिसाइकिल करेगी, जबकि नगर निगम देहरादून उनसे सीधे रिसाइकिल रॉ मैटेरियल खरीदेगा। इस सामग्री से तैयार उत्पादों का उपयोग शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

नगर आयुक्त नमामि बंसल ने बताया कि यह मशीन सिंगल यूज़ प्लास्टिक को रिसाइकिल कर उपयोगी वस्तुएं बनाने में मददगार साबित होगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं और मशीन से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर अन्य स्थानों पर भी इसे स्थापित किया जाएगा। यह परियोजना पीपीपी मोड के तहत संचालित की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि इस पहल से प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड की दिशा में ठोस कदम बढ़ेगा। ऑटोमेटेड प्लास्टिक बॉटल क्रैशर मशीन के माध्यम से नगर निगम सिंगल यूज़ प्लास्टिक को समाप्त करने की दिशा में प्रभावी कार्य करेगा।

यह पहल न केवल देहरादून की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करेगी, बल्कि आमजन को भी प्लास्टिक के सही निस्तारण के लिए प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह संकल्प देहरादून को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top