स्वास्थ्य

ब्रेकिंग : यहां हुआ बड़ा हादसा। 12 लोगों की मौत की खबर, रेस्क्यू जारी

चम्पावत/इन्फो उत्तराखंड

उत्तराखंड के चंपावत जिले से बहुत दुखद खबर सामने आ रही है जहां अभी अभी दर्दनाक सड़क हादसे की भयावह खबर सामने आ रही है। जहां सुखीढांग रीठा साहिब (सूखीढांग-डांडा मीनार) मोटर मार्ग पर बारात की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई है। जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में 13 लोग सवार थे। बताया गया है कि यह भीषण सड़क हादसा बुडम क्षेत्र में घटित हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी : पंचायत चुनाव के एक साल पूरे होने पर जुटा कांग्रेस कुनबा, हुआ भव्य समारोह

प्राप्त जानकारी के अनुसार टनकपुर से बारात लेकर आ रही एक मैक्स वाहन देर रात सूखीढंग डांडा मीनार रोड स्थित बुडम के पास एकाएक अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में समा गया। हादसे में वाहन चालक को छोड़कर शेष सभी 12 लोगों के हताहत होने के समाचार मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य मंत्री ने किया सुभारती ऑप्थाकॉन- 2026 का उद्घाटन

हादसे की सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम ने एसडीआरएफ के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जो अभी भी जारी है। बताया गया है कि गम्भीर रूप से घायल चालक को रेस्क्यू कर लोहाघाट अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों की योजनाओं में लापरवाही न बरतें अधिकारी : मंत्री जोशी
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top