हिल न्यूज़

बड़ी खबर : Uksssc भर्ती घोटाले के खिलाफ युवा निकालेंगे “महा आक्रोश रैली”, CBI जांच की मांग

Advertisements

हल्द्वानी/ इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) भर्ती समेत अन्य भर्तियों में हुए घोटालों के खिलाफ 14 सितंबर को हल्द्वानी में युवा महा आक्रोश रैली का आयोजन करने वाले हैं।

इस महा आक्रोश रैली में भारी संख्या में कुमाऊं मंडल के अलग-अलग हिस्सों से युवा जुटेंगे। साथ ही युवा इस महा आक्रोश रैली में शामिल होकर सरकार को चेतावनी देते हुए भर्ती घोटाले की CBI जांच की मांग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्य सचिव

युवा एकता मंच के बैनर तले हल्द्वानी में आज (सोमवार) प्रेस वार्ता करते हुए पदाधिकारियों ने बताया कि 14 सितंबर को हल्द्वानी में भारी संख्या में कुमाऊं मंडल के अलग-अलग हिस्से से युवा पहुंचेंगे।

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से युवा महा आक्रोश रैली में शामिल होकर रैली निकालेंगे। इस रैली में युवाओं के साथ-साथ आम आदमी भी शामिल होंगे। इस महा आक्रोश रैली के माध्यम से सरकार को चेतावनी देने का काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए की वित्तीय स्वीकृति।

छात्र नेता मीमांसा आर्य ने कहा कि उत्तराखंड के सरकारी विभागों में जो भर्ती घोटाले सामने आये हैं, उन्होंने युवाओं की उम्मीदों पर ग्रहण लगा दिया है। नेता और अधिकारियों ने अपने रिश्तेदारों और परिजनों को नियुक्तियां दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने "नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन" को दिखाई हरी झंडी

इसके बावजूद एसटीएफ जांच में केवल छोटे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। जबकि इस घोटाले में कई बड़े राजनेता भी शामिल हैं। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसे में महा आक्रोश रैली के माध्यम से CBI जांच की मांग उठाई जाएगी।

 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top