उत्तराखंड

जोशीमठ: हेलंग मारवाड़ी बाईपास पर भारी भूस्खलन, मजदूरों ने भागकर बचाई जान

जोशीमठ: हेलंग मारवाड़ी बाईपास पर भारी भूस्खलन, मजदूरों ने भागकर बचाई जान

जोशीमठ नगर से 12 किलोमीटर पहले, निर्माणाधीन 5 किलोमीटर लंबे हेलंग मारवाड़ी बाईपास में भूस्खलन के कारण बड़ा हादसा टल गया। 12 अक्टूबर को हुए इस भूस्खलन में पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा नीचे गिर गया, जिससे सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की जान खतरे में पड़ गई। हालांकि, सभी मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस हादसे में एक मशीन क्षतिग्रस्त हो गई और एक दर्जन से अधिक हरे-भरे पेड़ गिरकर नष्ट हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

सूत्रों के मुताबिक, सड़क निर्माण में लगी एजेंसी द्वारा गुपचुप तरीके से ब्लास्टिंग की जा रही है, जिससे पहाड़ी का लगातार कटाव हो रहा है। इससे आसपास के क्षेत्रों, विशेषकर सेलंग और जोशीमठ नगर, में फिर से खतरे के बादल मंडराने लगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top