उत्तराखंड

सीएम ने देवप्रयाग के निकट सुलभ शौचालय का किया औचक निरीक्षण

Advertisements
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवप्रयाग के निकट सुलभ शौचालय का किया औचक निरीक्षण
  • सुलभ शौचालय में स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी
  • मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिशासी अधिकारी को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश
  • चारधाम यात्रा एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण देवप्रयाग में स्वच्छता बनाए रखना सुनिश्चित करें अधिकारी: मुख्यमंत्री

देवप्रयाग।‌ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून लौटते समय देवप्रयाग के निकट सड़क मार्ग पर स्थित सुलभ शौचालय का निरीक्षण किया। इस दौरान शौचालय में स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में एक साल में दो सत्र आयोजित करना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक : धामी

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक शौचालय की साफ-सफाई एवं रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था में अपेक्षित सुधार न पाए जाने पर संबंधित अधिशासी अधिकारी (ईओ) को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखना संबंधित विभागों एवं अधिकारियों की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवप्रयाग धार्मिक, आध्यात्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पर्यटक एवं स्थानीय लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में सार्वजनिक सुविधाओं का स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं उपयोग के अनुकूल होना आवश्यक है। विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे स्थित सार्वजनिक शौचालयों में साफ-सफाई और रखरखाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल में थोडा प्रतियोगिता में चमके लोहारी के खिलाड़ी

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक शौचालयों सहित आमजन की सुविधा से जुड़े सभी स्थलों पर नियमित साफ-सफाई, उचित रखरखाव तथा व्यवस्थाओं की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि केवल व्यवस्थाएं उपलब्ध कराना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका नियमित संचालन और स्वच्छ बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  आदि कैलाश से देशभर में पहुंचेगा नशामुक्ति का संदेश

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार जनसुविधाओं को बेहतर बनाने और प्रदेश में स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। आमजन एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी और संबंधित अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करना होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top