उत्तराखंड

माँ गंगा के सानिध्य में जला ‘आशीर्वाद का दिया’

Advertisements
  • त्रिवेणी घाट पर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित

ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ऋषिकेश जनपद प्रभारी डॉ. सुश्री स्वराज विद्वान ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्र की वास्तविक शक्ति नागरिकों के चरित्र व कर्तव्यनिष्ठा में : कोश्यारी

इस दौरान गंगा तट पर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से गंगा आरती में भाग लिया तथा देश की सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस : सीएम धामी और कैबिनेट मंत्री आर्या ने 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

डॉ. स्वराज विद्वान ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करना है। उन्होंने कहा कि गंगा तट पर जलाया गया दीप शुभकामनाओं और सद्भावना का प्रतीक है।

कार्यक्रम में भाजपा ऋषिकेश जनपद के जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, महापौर शंभू प्रसाद पासवान, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, भाजपा नेता कपिल गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी अविनाश भारद्वाज समेत पार्टी के पदाधिकारी, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top