उत्तराखंड

ब्रेकिंग : आनंद ए0डी0 शुक्ल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें आदेश 

  • पोल्ट्री वैली सहकारी संघ के प्रबंध निदेशक बने अपर निबंधक सहकारी समितियां आनंद ए0डी0 शुक्ल
  • वर्तमान में प्रबंध निदेशक रेशम फेडरेशन ,राज्य समेकित शहरी विकास परियोजना निदेशक, प्रबंध निदेशक साइलेज फेडरेशन, के पद पर है तैनात
  • प्रबंध निदेशक साइलेज फेडरेशन के पद पर मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना को सफलतम करने के पश्चात शुक्ल को मिली एक और बड़ी जिम्मेदारी

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड में वर्तमान में सभी जनपदों में मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना संचालित की जा रही है जिसके तहत किसानों को उनकी मवेशियों के लिए सब्सिडी रेट पर पौष्टिक साइलेज उपलब्ध कराया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई बनेगा बच्चों की रचनात्मकता का मंच, कोना कक्षा का धाद ने की पहल

शुक्ल के द्वारा मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के पश्चात अब उन्हें प्रबंध निदेशक पोल्ट्री वैली सहकारी संघ की नई जिम्मेदारी दी गई है

आपको बता दें उत्तराखंड में पोल्ट्री वैली की स्थापना का कांसेप्ट आनंद ए0डी0 शुक्ल की दूरदर्शी सोच है उनके द्वारा ही इस पूरी योजना का रोड मैप का पूरा खाका तैयार किया गया है जिसके फलस्वरूप आज पूरे गढ़वाल मंडल में यह योजना शुरू हो गई है और कुमाऊं मंडल में योजना का कार्य युद्ध स्तर पर है

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन : सीएम के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

सहकारिता और पशुपालन विभाग के द्वारा मिलकर किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए पोल्ट्री वैली योजना की पहल की है। नवनियुक्त प्रबंध निदेशक आनंद शुक्ल ने बताया कि इस योजना के लिए परियोजना अवधि वित्तीय वर्ष 2022 से 2025 के लिए 5000 लाभार्थियों का लक्ष्य रखा गया है। गढ़वाल मंडल के सभी जनपदों में पोल्ट्री वैली योजना शुरू हो गई है कुमाऊं मंडल में कार्य प्रगति पर है श्री शुक्ल ने बताया

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में भारी बर्फबारी, पहाड़ों पर बिछी सफेद चादर

सरकार पोल्ट्री किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य से जुटी हुई है अभी उत्तराखंड में मुर्गियां ( चूजे) पशुपालन विभाग के द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं आगे फेडरेशन स्वयं ही चूजों का उत्पादन करेगा सरकार की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर पोल्ट्री किसानों को सहायता दी जाए ताकि उनकी आमदनी दोगुनी हो और पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रुक सके।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top