उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सहकारिता विभाग की 100 MPAX ऑनलाइन

इंफो उत्तराखंड/ देहरादून 

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 63,000 पैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण के लिए 2,516 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) की बैठक में इसे कल मंजूरी दी गई।

इस समय ज्यादातर पैक्स कंप्यूटरीकृत नहीं हैं। इससे इन समितियों की दक्षता प्रभावित होती है और इनको लेकर भरोसा कम होता है। एम पैक्स कंप्यूटरीकृत करने को लेकर सभी राज्यों के सहकारिता सचिवों के साथ आज सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आज सभी मिनिस्ट्री ऑफ कोऑपरेटिव के सचिव श्री ज्ञानेश कुमार द्वारा वर्चुअल समीक्षा बैठक ली गई।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

बैठक में सभी राज्यों के सचिवों से सहकारी क्षेत्र के लिए नए राष्ट्रीय योजनाओं से संबंधित एजेंडे समेत 5 अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।

वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड से सचिव सहकारिता डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने देहरादून स्थिति राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना के कार्यालय से आज गुरुवार को बैठक में प्रतिभाग किया। सचिव सहकारिता डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि, उत्तराखंड सरकार के 100 दिन पूरे होने पर 100 बहुद्देश्यीय प्रारंभिक कृषि ऋण समितियां MPAX ऑनलाइन हो गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

शेष समितियों में बहुत तेजी से कंप्यूटराइजेशन का कार्य चल रहा है गौरतलब है कि उत्तराखंड में 758 एमपैक्स कार्य कर रही है। सभी समितियां अगले कुछ माह में कंप्यूटराइजेशन हो कर आन लाइन हो जायेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

सचिव सहकारिता डॉ पुरुषोत्तम ने बताया कि, नेशनल कोऑपरेटिव पॉलिसी का डाटा 15 दिनों में केंद्र को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
वर्चुअल माध्यम से महाराष्ट्र, उड़ीसा, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, असम, समेत कई राज्यों के सहकारिता सचिवों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top