उत्तराखंड : 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, 10वीं में सुशांत तो 12वीं में तनु ने मारी बाजी
रिपोर्ट भगवान सिंह पौड़ी गढ़वाल
उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षाओं का रिजल्ट जारी (10th and 12th class result released) हो गया है। सुबह 11 बजे उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, रामनगर स्थित (UBSE) सभागार में माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम जारी किया।
ये रहे टॉपर्स :-
12वीं में उधमसिंहनगर के जसपुर की स्टूडेंट्स तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश भर में टॉपर बनी हैं। जबकि दसवीं में टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
ज्ञात हो कि इस साल उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में 2 लाख 59 हजार 439 छात्रों ने परीक्षा दी थी जिनमें से एक लाख 32 हजार 115 छात्रों ने हाई स्कूल यानी 10वीं और एक लाख 27 हजार 324 बच्चों ने इंटर यानी 12वीं की परीक्षा दी थी।
बोर्ड ने दसवीं की परीक्षा 17 मार्च से 6 अप्रैल और बारहवीं की परीक्षा 16 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। जबकि परीक्षा मूल्यांकन कार्य 15 से 29 अप्रैल के बीच किया गया।
ऐसे करें चेक :-
- परीक्षार्थी अपना रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड की वेबसाइट uaresult.nic.in में देख सकते हैं।
- इसके आलावा ubse.uk.gov.in पर भी चेक कर सकते हैं।
- दसवीं में टिहरी के सुशांत ने किया टॉप
- 12वीं में जसपुर की तनु चौहान ने मारी बाजी
