उत्तराखंड

चमोली से आई बड़ी दु:खद खबर : यहां अचानक करंट फैलने से 15 लोगों की दर्दनाक मौत, CM Dhami ने दिये मजिस्ट्रियल जांच के आदेश.. 

चमोली
रिपोर्ट भगवान सिंह

उत्तराखंड में सुबह बड़ा हादसा सामने आया है। यहां चमोली बाजार के समीप नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया। इस दौरान हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग झुलस गए हैं। इस हादसे में करीब 16 लोगों की मौत की खबर है।

बताया जा रहा है कि बीते रोज एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। परिजन मृतक का शव उठाने नहीं दे रहे थे। परिजनों का कहना था कि जब तक मौत के कारणो का पता नहीं चल पाता शव को नहीं उठाने देंगे। बुधवार की सुबह मृतक के परिजन, ग्रामीण आदि करीब 35 से 40 लोग घटना स्थल पर पहुंचे। जहां टीन शेड में करंट आने से लोग उसकी चपेट में आ गए। जिस कारण से 15-16 लोगों के मरने की आशंका जतायी जा रही है। घटना में पुलिसकर्मियो के मरने की भी खबर है।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking :- निरीक्षक व उप निरीक्षकों के तबादले! देखें आदेश 

बताया जा रहा है कि करंट इतना तेज था की लोगों के शरीर तक फट गए। करंट आने के बाद ट्रांसफार्मर में आग लग गई और उसमें धमाका हो गया। वहीं कुछ लोगों के नदी में कूदने की भी खबर है। हालांकि अभी मौत की पुष्टि नहीं हुई है। झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद शाह ने बताया कि कुछ घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल घटना की आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

  •  मृतकों की सूची :-

1 – उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी पीपलकोटी
2- होमगार्ड मुकंदे राम s/o श्यामदास निवासी हरमानी चमोली, उम्र 55
3- होमगार्ड गोपाल s/o माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली उम्र 57 वर्ष
4- होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली
5- सुमित पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल निवासी ग्राम रांगतोली चमोली उम्र 25 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  "उत्तराखंड को बचाने के लिए जरूरी है सामाजिक और राजनीतिक आंदोलन: नरेंद्र सिंह नेगी"

6- सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमानी चमोली उम्र उम्र 33
रांगतोली चमोली उम्र 25 वर्ष

6- सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमानी चमोली उम्र उम्र 33

7- देवी लाल पुत्र असील दास निवासी हर्मनी उम्र 45 वर्ष

8- योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हर्मनी 9- सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह
निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष
10- विपिन पुत्र सोबत निवासी पाटोली गोपेश्वर उम्र 26 वर्ष
11- मनोज कुमार निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष
12- सुखदेव पुत्र एलम दास ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष
13- प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हर्मनी
14- दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हर्मनी उम्र- 33
15- महिपाल पुत्र दुर्लप सिंह निवासी ग्राम रंगतोली उम्र 60 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking :- निरीक्षक व उप निरीक्षकों के तबादले! देखें आदेश 

सीएम धामी ने दिये मजिस्ट्रियल जांच के आदेश..

सीएम धामी ने चमोली मे हुई घटना को लेकर दिए निर्देश

चमोली घटना में मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रूपए मिलेंगे

घायलों को 1-1 लाख रुपए की राहत राशि अविलंब प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर सीएम धामी से चमोली घटना के संबंध में जानकारी ली।

सीएम धामी ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया, मजिस्ट्रियल जांच के दिए गए आदेश

घायलों को एम्स ऋषिकेश हेलीकॉप्टर से लाया गया

प्रधानमंत्री कार्यालय को भी दी गई घटना की पूरी जानकारी

Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top