उत्तराखंड

सहसपुर और सहिया के स्वास्थ्य शिविरों में उमड़ी भीड़

  • सहसपुर और सहिया में स्वास्थ्य शिविरों में 839 लोगों ने उठाया निःशुल्क इलाज का लाभ

देहरादून। सेवा, सुशासन एवं समर्पण के तहत आयोजित सेवा सप्ताह/सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को सहसपुर और सहिया में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविरों में कुल 839 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। दोनों शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श और जांच की।

सहसपुर में आयोजित शिविर का शुभारंभ मुख्यमंत्री, सांसद नरेश बंसल और विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने किया। मुख्यमंत्री ने शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, जबकि विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। अतिथियों ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहन सिंह सहित चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  तोहफा : रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, रोडवेज बसों में फ़्री यात्रा

सहसपुर शिविर में 628 लोगों का पंजीकरण हुआ। इनमें एनसीडी के तहत 201 लोगों की स्क्रीनिंग, 130 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, 138 टीबी जांच, 41 किशोर-किशोरियों की आरकेएसके स्क्रीनिंग, 17 पैथोलॉजी जांच, 27 दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया। इसके अलावा पांच आयुष्मान और 21 आभा कार्ड भी बनाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  आह्वान: मोदी के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाएँ संत समाज : शिवराज सिंह चौहान

वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया में आयोजित शिविर का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण चौहान, ग्राम प्रधान वीरेन्द्र सिंह और अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष संजय शर्मा ने किया। शिविर में 211 लोगों ने पंजीकरण कराया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 56 मरीजों का फिजिशियन, 31 का बाल रोग, 36 का नेत्र, 26 का ईएनटी, 26 का स्त्री रोग, 18 का हड्डी रोग तथा 11 मरीजों का सर्जन द्वारा परीक्षण किया। इसके अलावा 112 लोगों की रक्तचाप और मधुमेह जांच, 22 रक्त जांच, आठ अल्ट्रासाउंड और 26 एक्स-रे किए गए, जबकि 35 किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  तोहफा : रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, रोडवेज बसों में फ़्री यात्रा

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें बेहतर और समय पर उपचार मिल सके।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top