उत्तराखंड

दून अस्पताल : अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला मरीज से अभद्रता

  • दून अस्पताल में महिला मरीज और सफाईकर्मी में विवाद, जांच शुरू

देहरादून। दून अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में शनिवार को अल्ट्रासाउंड कराने आई एक महिला मरीज और महिला सफाईकर्मी के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर सुरक्षाकर्मियों को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। मामले की शिकायत अस्पताल प्रशासन से की गई है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।

महिला मरीज ज्योति ने अस्पताल प्रबंधन को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बच्चे के साथ अल्ट्रासाउंड कराने अस्पताल आई थीं। आरोप है कि बच्चे ने चॉकलेट खाने के बाद रैपर जमीन पर फेंक दिया, जिसे उन्होंने तत्काल उठाकर साफ कर दिया। इसके बावजूद वहां मौजूद महिला सफाईकर्मी ने नाराज होकर उनसे बहस शुरू कर दी। शिकायत में सफाईकर्मी पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने, जान से मारने की धमकी देने और अन्य कर्मचारियों को मौके पर बुलाने का भी आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

विवाद बढ़ने पर अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत कराकर मामला शांत कराया। इसके बाद महिला ने अस्पताल प्रशासन को लिखित शिकायत सौंपी।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

सफाईकर्मियों के सुपरवाइजर ने बताया कि संबंधित महिला सफाईकर्मी की ड्यूटी बदलने का निर्णय लिया गया है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। जांच में यदि संबंधित कर्मचारी दोषी पाई जाती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top