उत्तराखंड

बड़ी खबर : आयुर्वेद विवि प्रबन्धन के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, वित्त अधिकारी को हटाने की मांग.. पढ़ें आदेश

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने प्रबन्धन व वित्त अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जमकर धरना- प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने वित्त अधिकारी को तत्काल हटाने की मांग की।

उत्तराखण्ड आय व विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में तैनात कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रबन्धन व वित्त अधिकारी पर मनमानी, अनावश्यक खरीद फरोख्त करने, विश्वविद्यालय की समस्त निधियो व बचतों को खर्च कर अर्थिक नुकासान पहुंचाने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  टीएचडीसी टनल हादसा: रेस्क्यू अभियान में मिली सफलता, एक और श्रमिक सुरक्षित बाहर निकाला

उनका कहना है कि वित्त अधिकारी अमित जैन प्रशासनिक कार्यों में अपना अनावश्यक हस्तक्षेप करते हैं। कर्मचारियों को डराने व धमकाने, नौकरी से हटाने व समय पर वेतन का भुगतान न करने की धमकी देते हैं। कर्मचारियों विश्वविद्यालय प्रबन्धन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने प्रभारी कुलसचिव डा. अनूप कुमार गक्खड़ का घेराव भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर सूचना विभाग में महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण

कुलपति डा. सुनील कुमार जोशी कर्मचारियों के रोष को देखते हुए कार्यालय ने नदारद रहे। विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव संजीव कुमार पाण्डेय व प्रभारी कुलसचिव डा. अनूप कुमार गक्खड़ ने वार्ता के बाद कर्मचारियों की मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  80th Independence Day : डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण

 

 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top