उत्तराखंड

बड़ी खबर : ईद-उल-अजहा के मौके पर प्रदेश में रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम, DGP ने जनपद प्रभारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बकरीद पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक, DGP Sir ने जनपद प्रभारियों को दिए आवश्यक निर्देश

पुलिस व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा कर सभी रेंज और जनपद प्रभारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

देहरादून/ इन्फो उत्तराखंड 

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने आज परिक्षेत्र एवं जनपद प्रभारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व पर पुलिस व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबन्धों के सम्बन्ध में बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सहसपुर और सहिया के स्वास्थ्य शिविरों में उमड़ी भीड़

पढ़ें दिशा-निर्देश :-

➡️ ईद-उल-अजहा पर्व को देखते हुए सभी जनपद प्रभारी सुपर एलर्ट मोड पर रहें और सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये जाएं। सर्तकता बरतें, पैट्रलिंग बढ़ाएं और फोर्स डिप्लॉयमेंट अच्छा हो।

➡️ माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन कराते हुए सुनिश्चित करा लें कि सामुहिक कुर्बानी स्लॉटर हाउस में एवं पूर्व निर्धारित स्थानों पर हों।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला मरीज से अभद्रता

➡️ नमाज ईदगाहों या अन्य निर्धारित स्थानों पर ही अता की जाए।

➡️ असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखें और संवेदनशील स्थानों का दौरा करें।

➡️ शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी जनपदों में थानाध्यक्ष, सीओ, एसडीएम, एसएसपी एवं जिलाधिकारी स्तर पर शांति समिति की गोष्ठी करा ली जाए।

➡️ त्यौहार रजिस्टर का अध्ययन कर बीते वर्षों के सभी विवाद व मुकदमों की वर्तमान स्थिति को देखा जाए और उनका उचित समाधान कराया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  सहसपुर और सहिया के स्वास्थ्य शिविरों में उमड़ी भीड़

➡️ सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर कड़ी नजर रखने के साथ ही भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों व किसी तरह की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्यवाही की जाए। भ्रामक सूचनाओं व अफवाहों का तत्काल खंडन भी किया जाए।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top