उत्तराखंड

सावधान : अगर आप भी हैं ठगी के शिकार, तो हो जाएं सावधान…

नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधडी करने वालों से सावधान रहें।

Pithoragarh News : वर्तमान में कई ऐसे प्रकरण संज्ञान में आ रहे हैं, जिनमें युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की जा रही है।

वर्ष 2022 से माह जून 2023 तक पिथौरागढ़ पुलिस को विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी से सम्बन्धित कुल 17 मामले प्राप्त हुए हैं। जिनमें लगभग 1 करोड़ 30 लाख की धनराशि का गबन हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा उपरोक्त प्रकरणों में तुरन्त संज्ञान लेते हुए कुल 11 मामलों में अभियोग पंजीकृत किये गये तथा 06 मामलों में पीड़ितों को उनके पैंसे वापस दिलाये गए हैं तथा अभी तक कुल 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा सभी युवाओं और जनता से अपील की गई है कि, यदि कोई भी व्यक्ति आपको नौकरी दिलाने के नाम पर पैंसों की मांग करता है, तो ऐसे लोगों के झांसे में बिल्कुल भी ना आएं तथा उनकी सूचना तुरन्त स्थानीय पुलिस को दें, ताकि उनके विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top