उत्तराखंड

उत्तराखंड : पौड़ी के IG BSF, मणिपुर “उमेश कुमार नयाल” अदम्य साहस से परिपूर्ण सेवा पूरी कर हुये सेवा निवृत्त…

उत्तराखण्ड पौड़ी के आईजी बीएसएफ, मणिपुर उमेश नयाल अदम्य साहस से परिपूर्ण सेवा पूरी कर हुये सेवा निवृत्त..

रिपोर्ट:भगवान सिंह पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल जिले की श्रीनगर विधान सभा के अंतर्गत भैंसकोट गाँव के मूल निवासी उमेश कुमार नयाल पुत्र स्व० विक्रम सिंह नयाल, (37) साल सीमा सुरक्षा बल में एक बहुत ही सराहनीय सेवा करने के उपरान्त 30 जून को महानिरीक्षक (IG) के पद से इम्फाल,मणिपुर से सेवानिवृत्त हो गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दून अस्पताल में कांग्रेस का हल्लाबोल

उमेश नयाल 1986 में सीमा सुरक्षा बल में बतौर असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती हुए थे। आपको इस लम्बे सेवा कॉल के दौरान आपके अदम्य साहस के लिए भारत सरकार ने वीरता का सर्वोच्च पुरस्कार प्रेसिडेंट पुलिस मैडल फॉर गैलंट्री से भी नवाजा,इसके अलावा इन्हें भारत सरकार ने पुलिस मैडल फौर मेरीटोरियस सर्विस तथा पुलिस मैडल फौर डिस्टिंगविस सर्विस से भी नवाजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन, एमएस बिष्ट को सौंपा ज्ञापन

उमेश कुमार नयाल को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए 17 बार महा निदेशक प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए, उमेश कुमार नयाल ने कई राज्यों में आतंकवादियों के इंसरजेंट्स तथा नक्सल के विरुद्ध अपनी वीरता का कौशल दिखाया है।

सेवा निवृत्ति के अवसर पर उन्होंने अपने पूर्वजों, माता- पिता, दोस्त-रिशेतेदारों और सहकर्मियों का धन्यवाद करते हुये कहा उन सभी की शुभकामनाओं से वे सीमा सुरषा बल की उस सफल सेवा के पश्चात सेवानिवृत हो रहें हैं, जिसे भारत की प्रथम रक्षा पंक्ति( First line of defence) के रूप में सम्मानित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

सेवा निवृत्ति के अवसर पर बीएसएफ के साथी अफसरों और सैनिकों ने उन्हें बेहद शानदार तरीके से भारत माता की जय, बीएसएफ की जय और आईजी साहब की जय जैसे भावपूर्ण नारों के साथ विदाई दी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top