उत्तराखंड

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर : अब इन तीन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित, आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद… पढ़ें आदेश..

देहरादून। उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश के बाद 3 जिलों के समस्त स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है, साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रखे गए हैं।‌ इस संबंध में जिलाधिकारी ने आदेश जारी किए गए हैं।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए देहरादून, उत्तरकाशी, और नैनीताल जिले के समस्त स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी रखने का निर्णय लिया गया है।

देहरादून और उत्तरकाशी में 10 जुलाई को स्कूलों में छुट्टी रहेगी, जबकि नैनीताल जिले में 10 जुलाई से 13 जुलाई तक छुट्टी घोषित की गई है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते जनपद, देहरादून व उत्तरकाशी और नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं) तथा समस्त आगनवाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे।

प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल/ अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों/ कार्यालयों में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

पढ़ें आदेश :-

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top