उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग : तीन IFS अधिकारियों के हुए तबादले। पढ़े आदेश,,

इंफो उत्तराखण्ड/देहरादून

उत्तराखंड के तीन। IFS अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। शासन ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। स्थानांतरण आदेश के अनुसार उप वन संरक्षक दीपक कुमार को हरिद्वार का प्रभागीय वनाधिकारी बनाया गया है। बताते चलें कि दीपक कुमार पूर्व में लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ थे, जहां तत्कालीन वन मंत्री हरक सिंह रावत से विवाद के चलते उन्होंने तब दीपक कुमार को वन विभाग से अटैच कर दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

जिसके बाद दीपक कुमार ने वन विभाग के मुखिया से इस मामले में नाराजगी जताई थी और उनके स्थानांतरण पर सवाल खड़े किए थे। चुनाव की आचार संहिता खत्म होते ही शासन ने उनका स्थानांतरण हरिद्वार वन प्रभाग में कर दिया है।

वहीं दूसरी ओर हरिद्वार वन प्रभाग के डीएफओ IFS धर्म सिंह मीणा को अपर सचिव वन की नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है। बताते चलें कि चुनाव से पूर्व जैसे ही हरिद्वार में धर्म सिंह मीणा डीएफओ बनकर आए, उनके खिलाफ प्रभाग में • जबरदस्त विवाद हो गया था। उनके खिलाफ सभी कर्मचारी एकजुट हो गए थे और उन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उनके ट्रांसफर की मांग कर रहे थे। जिसको देखते हुए अब यह मामला भी शासन ने हल करते हुए धर्म सिंह मीणा का हरिद्वार वन प्रभाग से ट्रांसफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

इसके अलावा वन संसाधन परियोजना जायका से उप वन संरक्षक IFS अमित कंवर को राजाजी नेशनल पार्क का डिप्टी डायरेक्टर बनाया गया है। यह पद काफी समय से खाली चल रहा था, जहां अब कंवर की तैनाती कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top