उत्तराखंड

31 जनवरी तक सक्रिय होंगे 3 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन: डीएम बंसल

  • ईवी चार्जिंग स्टेशन राजधानी परिवहन  का breakthrough initiative 
  • 04 ईवी चार्जिंग स्टेशन मा0 सीएम कर  चुकें है जनता का समर्पित, 100 से अधिक वाहन कर चुकें चार्ज।
  • पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण निंयत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका का है डीएम का ईवी चार्जिंग प्राजेक्ट
  • 3 अतिरिक्त ईवी स्टेशन की डीएम ने मौके पर दी एनओसी, 31 जनवरी तक सेटअप कर सक्रिय करने के निर्देश
  • दूनवासियों की उत्साह जनक प्रतिक्रिया, पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए 04 ईवी स्टेशन के प्रस्ताव एनएच North को एनओसी हेतु प्रेषित।
  • ईवी चार्जिंग एप्प का प्रचार-प्रसार, नगर निगम  एवं आपदा कन्ट्रोलरूम डेशबोर्ड मॉनिटिरिंग के निर्देश
यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल ने ऋषिपर्णा सभागार में पर्यावरण सरंक्षण एवं राजधानी में परिवहन की दृष्टि से महत्वाकांशी ईवी चार्जिंग स्टेशन प्रोजेक्ट कार्यों की  प्रगति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम के ईवी चार्जिंग स्टेशन प्राजेक्ट को जहां दून वासियों द्वारा सराहा जा रहा है, वहीं बाहर से यहां घूमने आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिल रही है, इसी का नतीजा है कि एनएच पर 04 नए ईवी चार्जिंग हेतु एनओसी मांगी गई है। तथा 03 नए प्रोजेक्ट की डीएम ने मौके पर ही एनओसी देते हुए नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

जिलाधिकारी ने ईवी चार्जिंग स्टेशन की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में प्रथमबार ईवी चार्जिंग प्राजेक्ट लाया गया है जोकि पर्यावरण सरंक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण हेतु महत्वपूर्ण भूमिका का है उन्होंने इस कार्य को देख रही कम्पनी को गंभीरता से कार्य  प्राजेक्ट को धरातल पर उतारनें तथा विभागीय अधिकारियों को समन्वय करते हुए कार्यों की मॉनिटिरिंग एवं अपेक्षित सहयोग के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

जिलाधिकारी ने 3 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन की मौके पर स्वीकृति प्रदान करते हुए 31 जनवरी तक चार्जिंग स्टेशन सक्रिय करने के निर्देश दिए।  उन्होंने ईवी चार्जिंग स्टेशन का विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार करने तथा एप्प की जानकारित प्रसारित करने के साथ ही आपदा कन्ट्रोलरूम एवं नगर निगम डेशबोर्ड के माध्यम से प्रभावी मॉनिटिरिंग के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नमामि बंसल, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, अधि.अभि लोनिवि परमार, सहित सम्बन्धित ईवी कम्पनी के प्रतिनिधि, स्मार्ट सीटी के अधिकारी उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top