उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग : फाटा के पास भारी भूस्खलन में दबे चार मजदूरों की मौत। एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान 

  • केदारघाटी में मलबे में दबने से चार लोगों की मौत,एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान।

रुद्रप्रयाग/इंफो उत्तराखंड 

रुद्रप्रयाग जनपद के फाटा के पास भारी बारिश के कारण आये भूस्खलन में 04 नेपाली नागरिक मलबे में दब गए।
रात 1:37 बजे जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। डोलिया देवी मार्ग अवरुद्ध होने के कारण SDRF टीम 02 किमी पैदल चलकर घटनास्थल पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दून अस्पताल में कांग्रेस का हल्लाबोल

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि आज शुक्रवार को समय 1:37 am पर अत्यधिक बारिश के कारण फाटा हेलीपैड के समीप खाट गदेरे के पास 4 लोगों की मलवे में दबे होने की सूचना प्राप्त हुई है सूचना प्राप्त होते ही घटना स्थल के लिए राहत एवं बचाव कार्य हेतु रेस्क्यू टीम को भेज दिया गया जिनके द्वारा मोके पर पहुंच कर मलवे में दबे हुए लोगों को निकालने का कार्य किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

उन्होंने अवगत कराया कि मलवे में दबे लोगों को रेस्क्यू टीम द्वारा निकाल लिया गया है जो मृतक पाये गये हैं। सभी लोग नेपाल के हैं, जिनमें तुल बहादुर,पूरना नेपाली, किशना परिहार एवं दीपक बुरा शामिल है। जिनके शव को डीडीआर एफ की टीम द्बारा रूद्रप्रयाग लाया जा रहा है। रेस्क्यू टीम में एसडीआरएफ पुलिस एवं डीडीआर एफ के जवान शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन, एमएस बिष्ट को सौंपा ज्ञापन

मृतकों का विवरण :- 

1. तुल बहादुर पुत्र हरक सिंह बहादुर, निवासी:– जिला चितोन ऑयल नारायणी नेपाल
2. पुरना नेपाली, निवासी:– जिला चितोन ऑयल नारायणी नेपाल
3. किशना परिहार, निवासी:– जिला चितोन ऑयल नारायणी नेपाल
4. चीकू बूरा पुत्र श्री खड़क बहादुर, निवासी, देहलेख, आँचल, करनाली, नेपाल।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top