उत्तराखंड

बड़ी खबर : प्रदेश में 864 स्कूलों में 434 शिक्षक छुट्टी पर मिले। पढ़े,,,

ब्यूरो। प्रदेश में शुक्रवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने 864 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया जिसमें 434 शिक्षक छुट्टी पर मिले। यह हाल तब है जबकि कोविड की वजह से लंबे समय से बंद रहे स्कूल पिछले महीने सात फरवरी से खुले हैं। वहीं निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों को राज्यभर में एक भी शिक्षक के बिना बताए अनुपस्थित न मिलने से विभागीय निरीक्षण पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय सहयोग से मजबूत होता है आपदा प्रबंधन : सुमन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सबसे अधिक ऊधमसिंह नगर के 142 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया जिनमें 110 शिक्षक छुट्टी पर मिले। जबकि पौड़ी जिले के 111 स्कूलों के 57 शिक्षक, टिहरी के 46 स्कूलों के 12, हरिद्वार जिले के 81 स्कूलों के 21, देहरादून के 50 स्कूलों के दो, नैनीताल जिले के 61 स्कूलों के 52, अल्मोड़ा के 57 स्कूलों के 38 शिक्षक छुट्टी पर मिले। जबकि पिथौरागढ़ जिले के 57 स्कूलों के 38, चंपावत के 50 स्कूलों के 44 एवं बागेश्वर जिले के 37 स्कूलों के 13 शिक्षक छुट्टी पर मिले। इसके अलावा कुछ अन्य जिलों के स्कूलों के निरीक्षण में भी शिक्षक छुट्टी पर मिले। हैरानी की बात यह है कि विभाग को प्रदेश भर में निरीक्षण के दौरान एक भी शिक्षक बिना बताए अनुपस्थित नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश से नवनियुक्त केंद्रीय पदाधिकारियों का सांगठनिक अनुभव पार्टी को मजबूत करेगा : भट्ट

मिड-डे मील की गुणवत्ता नहीं मिली ठीक शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक 864 स्कूलों के निरीक्षण में 91 हजार से अधिक बच्चे उपस्थित मिले हैं। बच्चों की यह संख्या कम है। निरीक्षण के दौरान जीजीआईसी अजबपुर कलां देहरादून में मिड-डे मील की गुणवत्ता ठीक नहीं पाई गई। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय रायपुर में भी इसकी गुणवत्ता ठीक नहीं मिली।

यह भी पढ़ें 👉  आईएसबीटी-मॉल का होगा कायाकल्प : बंशीधर तिवारी

 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top