उत्तराखंड

दु:खद खबर : यहां भीषण सड़क हादसे में 5 भारतीय छात्रों की मौत, 2 घायल

ओटावा : कनाडा के टोरंटो में हुए भीषण सड़क हादसे में 5 भारतीय छात्रों की मौत हो गई। जबकि 2 अन्य अस्पताल में भर्ती हैं. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह हादसा वैन और ट्रैक्टर ट्रेलर के टकराने के बाद हुआ।

दुर्घटना ओंटारियो राजमार्ग पर हुई। कनाडा में उच्चायुक्त अजय बिसारिया (India’s High Commissioner Ajay Bisaria) के मुताबिक यह हादसा 13 मार्च को हुआ। टोरंटो के नजदीक हुए इस हादसे में 5 भारतीय छात्रों की मौत हो गई. जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। दूसरी तरफ टोरंटो में भारतीय कंसुलेट जनरल की टीम मदद के लिए मृतक छात्रों के दोस्तों के साथ संपर्क में है। अजय बिसारिया ने ट्विटर पर पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी सोशल मीडिया पेज पर कार्रवाई की मांग, एक सप्ताह में मुकदमा दर्ज न होने पर कांग्रेस देगी धरना

क्विंटे वेस्ट ओंटारियो प्रांतीय पुलिस (ओपीपी) ने बताया कि मरने वाले छात्रों की पहचान कर ली गई है। उनके मुताबिक, हादसे में हरप्रीत सिंह, जसपिंदर सिंह, करनपाल सिंह, मोहित चौहान और पवन कुमार की मौत हुई है। मृतकों की उम्र 21 से 24 साल के बीच बताई जा रही है। सभी मृतक छात्र ग्रेटर टोरंटो और मोंट्रेयल क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विकास योजनाओं के लिए ₹1344 करोड की स्वीकृति
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top