उत्तराखंड

अच्छी खबर : 67 हजार प्रसूताओं ने उठाया खुशियों की सवारी का लाभः डॉ. धन सिंह रावत

  • 67 हजार प्रसूताओं ने उठाया खुशियों की सवारी का लाभः डॉ. धन सिंह रावत
  • अल्ट्रासाउंड हेतु 20 हजार गर्भवतियों को किया गया पिक एंड ड्रॉप
  • कहा, खुशियो की सवारी का बढ़ेगा दायरा, प्रत्येक ब्लॉक को मिलेगा वाहन

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

सूबे में खुशियों की सवारी योजना का गर्भवती महिलाओं के लिये किसी वरदान से कम नहीं है। इस निःशुल्क योजना के तहत प्रदेश में अबतक कुल 67189 प्रसूताओं को अस्पताल से उनके गंतव्य तक सकुशल पहुंचाया गया है। इसके साथ ही 20 हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं को विभिन्न अस्पतालों में अल्ट्रासाउण्ड टेस्ट कराने हेतु लाया और ले जाया गया।

खुशियों की सवारी योजना के तहत प्रत्येक ब्लॉक में वाहनों की संख्या बढ़ाई जाएगी ताकि गर्भवती महिलाओं को और सुविधाएं मिल सके इसके लिये सभी जनपदों के सीएमओ को आवश्यकता अनुसार वाहनों की मांग करने के निर्देश दे दिये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अच्छी खबर : दून अस्पताल में अब मिनटों में बनेगा ओपीडी पर्चा, घर बैठे भी कर सकते हैं टोकन जनरेट। जानें क्या है पूरी प्रक्रिया..

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुढृ़ढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण का लाभ लोगों को बखूबी मिल रहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित खुशियों की सवारी योजना इसका जीवंत उदाहरण है।

भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित इस निःशुल्क योजना के तहत अबतक प्रदेश में 67189 प्रसूताओं को विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों से उनके गंतव्य तक सकुशल पहुंचाया गया है। जिसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 में 55,833 प्रसूता तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष में अबतक 11,356 गर्भवती महिला शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बदहाल व्यवस्था : वेतन न मिलने से सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना, सफाई व्यवस्था ठप

इसके अलावा खुशियों के सवारी के माध्यम से कुल 20 हजार गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड परीक्षण के लिये विभिन्न अस्पतालों में लाया और ले जाया गया। जिसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 में 13,955 तथा वर्तमान वर्ष में 6,299 गर्भवती महिला शामिल हैं। इसके साथ ही 3,176 बीमार शिशुओं को भी इस योजना के तहत अस्पताल आया और ले जाया गया। जिसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2821 तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष 355 बीमार शिशु शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उनियाल क्रिकेट एकेडमी ने जीता चौथा अर्जुन शर्मा मेमोरियल खिताब

डॉ. रावत ने बताया कि खुशियों की सवारी योजना पहाड़ी क्षेत्र की महिलाओं के लिये काफी फायदेमंद साबित हो रही है। पहले गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन ‘खुशियों की सवारी’ योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को प्रसव, अल्ट्रासाउंड टेस्ट और टीकाकरण के लिए अस्पताल पहुंचने में काफी मदद मिल रही है। जिसको देखते हुये प्रदेश में जल्द खुशियों की सवारी का दायरा बढ़ाया जायेगा। इसके लिये सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को आवश्यकता के अनुरूप स्वास्थ्य निदेशालय को और वाहन की डिमांड भेजने के निर्देश दे दिये गये हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top