Share
Tweet
Share
Email
Comments
थराली/इंफो उत्तराखंड
नारायबगड़ विकासखंड से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही, जहां एक व्यक्ति ने पिंडर नदी में छलांग लगा दी। जिसमें उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर एक व्यक्ति ने पिंडर नदी में छलांग लगा दी। जिसकी बाद नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने उक्त व्यक्ति को तहसील के समीप पिंडर नदी से निकाला।
थानाध्यक्ष थराली बृजमोहन राणा ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर एक व्यक्ति ने पिंडर नदी में छलांग लगा दी। जिसकी नदी में डूबने से मौत हो गई। वहीं मृतक की पहचान संजय प्रसाद पुत्र जगदीश प्रसाद (37) निवासी पंती गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
Related Items:
