उत्तराखंड

जिम्मेदार कौन : ….जब उड़ते हुए हेलीकॉप्टर के नजदीक पहुंचा प्लास्टिक का टुकड़ा, तो क्या हुआ फिर…? पढ़ें इस खास रिपोर्ट को

हरिद्वार/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड सरकार की तरफ से हरिद्वार प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रा में पहुंचे शिवभक्तों के स्वागत के लिए गुरुकुल नारसन से हर की पैड़ी तक शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा करवाई गई।

शासन- प्रशासन की लापरवाही 

इस दौरान जब हेलिकॉप्टर हर की पैड़ी के ऊपर पहुंच कर पुष्पवर्षा करने लगा तो अचानक हवा में पॉलीथिन का एक बड़ा टुकड़ा उड़कर हेलीकॉप्टर के पंखों के पास जा पहुंचा। हालांकि गनीमत रही की हवा में उड़ता पॉलीथिन का टुकड़ा हेलीकॉप्टर के पंखे से नहीं टकराया, यदि पॉलीथिन का टुकड़ा हेलिकॉप्टर के पंखों से टकरा जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल की गायनी इमरजेंसी में हंगामा, तीमारदारों और कर्मचारियों में मारपीट

हालांकि जिस समय हरकी पैड़ी पर हेलीकॉप्टर पुष्प वर्षा कर रहा था उस समय नीचे लाखों की तादाद में शिव भक्त मौजूद थे, जो कि हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो सकते थे।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र

बताया जा रहा है कि जब हेलिकॉप्टर से हरकी पैड़ी पर पुष्पवर्षा का रूट तय किया गया था, तब संभवतः स्थानीय प्रशासन ने हेलिकॉप्टर रूट के नीचे पॉलीथिन या कोई टेंट आदि पर गौर नहीं किया। जिससे कभी भी बड़ा हो सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र

यहाँ तक कि हेलिकॉप्टर की उड़ान भी काफी नीचे बताई जा रही है। ऐसे में हरकी पैड़ी पर प्रशासन की मुस्तेदी व सफाई व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़े होते है कि पॉलीथिन कहाँ से उड़कर हेलिकॉप्टर के नजदीक आई।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top