उत्तराखंड

बड़ी खबर : तीन साल की बच्ची को आँगन से उठा ले गया गुलदार…

  • तीन साल की बच्ची को आँगन से उठा ले गया गुलदार ..

रिपोर्ट भगवान सिंह, इंफो उत्तराखंड रिपोर्ट 

रुद्रप्रयाग जिले की बच्छणस्यूँ पट्टी के गहड़ खाल में गुलदार एक तीन साल की बच्ची को उठाकर ले गया। बच्ची अपनी दादी के साथ आंगन में खेल रही थी। इस दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने बच्ची पर हमला कर दिया और दादी के सामने गुलदार बच्चों को उठा ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान

शोर गुल करने पर गुलदार बच्ची को 100 मीटर की दूरी पर छोड़कर भाग गया था, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। गुरुवार को बच्छणस्यूँ पट्टी के गहड़ खाल में सायं के करीब 6.30 बजे विनोद कोहली की 3 साल की बच्ची मिस्टी अपनी दादी के साथ घर के आंगन में खेल रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा में इंटरनल स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन

इस दौरान घात लगाये गुलदार ने बच्ची पर हमला कर दिया और उसे उठाकर जंगल की ओर ले गया। गुलदार के बच्ची को आंगन से उठाने के बाद दादी जोर जोर से चिल्लाने लगी। शोर मचने के बाद परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर आए।

यह भी पढ़ें 👉  12 सितम्बर से ग्राफिक एरा में ऑर्थोराडिकॉन 2026

इसके बाद गाँव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और गुलदार की ढूंढ खोज की जा रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top