उत्तराखंड

तैयारी : चार मैदानी जिलों में खुलेंगे आंचल कैफे और मिल्क बूथ (Aanchal Cafe Or Milk Booth)

तैयारी : चार मैदानी जिलों में खुलेंगे आंचल कैफे और मिल्क बूथ (Aanchal Cafe Or Milk Booth)

डेयरी विभाग का एप बनाने का कार्य जोरों पर, जानवरों की गतिविधियों की जानकारी मिलेंगी

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड

सचिव व मुख्य परियोजना निदेशक डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना के निदेशालय में समीक्षा बैठक ली*। *जिसमें उन्होंने परियोजना द्वारा कराए जा रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि, कार्य में और निपुणता लाने के लिए डेयरी उद्यान, कृषि, सहकारिता, मत्स्य क्षेत्रक की योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाना है।* *इसके लिए पंचायती राज विभाग परियोजना के लाभार्थियों को प्रशिक्षण कराएगा*।

यह भी पढ़ें 👉  सहसपुर और सहिया के स्वास्थ्य शिविरों में उमड़ी भीड़

*सचिव डॉक्टर पुरुषोत्तम ने बताया कि, किसानों के लिए चल रही योजनाओं के ब्राउसर तैयार करें। जिसे पढ़ कर किसान पूरी तरह समझ सकें कि, उन्होंने कैसे योजनाओं का लाभ लेना है। उन्होंने बताया कि होमस्टे योजना रीप और सहकारिता विभाग संयुक्त समन्वय स्थापित कर होमस्टे का मॉडल तैयार करें।*

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला मरीज से अभद्रता

*अदरक और मशरूम के कार्यों में और तेजी लाने के सचिव ने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अदरक और मशरूम की राज्य में बहुत संभावनाएं हैं। इनकी खेती के लिए परियोजना विशेष रूप से किसानों का सहयोग कर रही है।*

*डेयरी विकास के परियोजना निदेशक जयदीप अरोड़ा ने बैठक मे जानकारी दी कि, प्रदेश के अलग -अलग जगहों पर आंचल कैफे व मिल्क बूथ बनाए जायेंगे।*जिसमें देहरादून 3, नैनीताल 1, उधमसिंहनगर 3, हरिद्वार- 2 में खोले जाने हैं। इसके अलावा डेयरी विकास का ऐप भी बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सहसपुर और सहिया के स्वास्थ्य शिविरों में उमड़ी भीड़

आजकल जानवरों की जानकारी इसमें फीड की जा रही हैं। जिसमें पशुओं के लाने के रूट्स व अन्य गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध रहेगी।
*इस ऐप को तुरंत फंक्शन में लाने के सीपीडी ने निर्देश दिए।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top