उत्तराखंड

देहरादून में रामकुमार वालिया का जन्मदिन भव्य रूप से मना

  • रामकुमार वालिया के जन्मदिन पर भव्य आयोजन
  • समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 200 से अधिक हस्तियां सम्मानित

देहरादून। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाज के विभिन्न वर्गों के बीच निरंतर सक्रिय रहने वाले रामकुमार वालिया के जन्मदिन के अवसर पर उनके सुपुत्र एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया की ओर से देहरादून के एक वेडिंग प्वाइंट में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत लोक कलाकारों ने शानदार लोक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने किया

कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली लगभग 150 हस्तियों को मंच से शॉल ओढ़ाकर, माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में राज्य आंदोलनकारी, पूर्व सैन्य अधिकारी, पूर्व सैनिक, जाट एवं गुर्जर समाज के प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियां, लोक कलाकार, पत्रकार, पार्षद एवं पूर्व पार्षद तथा सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अनेक लोग शामिल रहे।

रामकुमार वालिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए दिल्ली, गुरुग्राम, बिहार सहित विभिन्न स्थानों से लोग पहुंचे। सर्व समाज महासंघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने रामकुमार वालिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि रामकुमार वालिया ने अपने जीवन में कभी खुद को सीमित नहीं रखा और लगातार समाज के विभिन्न वर्गों के बीच रहकर कार्य किया है।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में ‘स्पार्क 26’ फ्रेशर्स पार्टी का रंगारंग आयोजन

प्रीतम सिंह ने राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना इसलिए आवश्यक है ताकि जनता के हितों, रोजगार, विकास और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता मिल सके। उन्होंने वैभव वालिया को भी शानदार आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि वैभव में अपार संभावनाएं हैं तथा वे भविष्य में एक प्रभावी जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी भूमिका निभा सकते हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर रामकुमार वालिया को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि रामकुमार वालिया का जीवन समाज के विभिन्न वर्गों से निरंतर जुड़ाव और सक्रियता का उदाहरण है।

हरीश रावत ने विशेष रूप से वैभव वालिया की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस का दामन मजबूती से थामे रखा और लगातार पार्टी तथा समाज के बीच सक्रिय रहकर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने वैभव वालिया द्वारा आयोजित इस विशाल कार्यक्रम की भी प्रशंसा की।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने रामकुमार वालिया को जन्मदिन की बधाई देने के साथ-साथ उनके कांग्रेस परिवार से जुड़ने का स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि रामकुमार वालिया जैसे कर्मठ, सक्रिय और समाज के हर वर्ग से निरंतर संवाद रखने वाले व्यक्ति के कांग्रेस परिवार में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भी इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नशामुक्त और उद्यमी युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : जोशी

मंच पर मौजूद वक्ताओं ने कहा कि रामकुमार वालिया ने अपने जीवन में समाज के किसी एक वर्ग तक स्वयं को सीमित नहीं रखा, बल्कि लगातार विभिन्न सामाजिक समूहों, संगठनों और आम लोगों से जुड़कर उनके सुख-दुख में भागीदारी की है। यही सक्रियता उनकी सबसे बड़ी पहचान है।

अपने संबोधन में रामकुमार वालिया ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, सामाजिक संगठनों, कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने जीवन में प्रीतम सिंह एवं हरीश रावत के योगदान और महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों नेताओं के साथ उनके संबंध और उनसे मिले स्नेह एवं मार्गदर्शन को वे सदैव सम्मान के साथ याद रखेंगे।

उन्होंने कहा कि आज उनके जन्मदिन को जिस प्रकार समाज के विभिन्न वर्गों को सम्मानित करते हुए मनाया गया, वह उनके लिए व्यक्तिगत खुशी से कहीं अधिक सामाजिक संतोष का विषय है। उन्होंने कहा मुझे अपने पुत्र पर, उसकी ईमानदारी निष्ठा संघर्ष और समर्पण पर गर्व है।

कार्यक्रम के आयोजक वैभव वालिया, राष्ट्रीय संचार सचिव, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, ने सभी अतिथियों, वरिष्ठ नेताओं, सामाजिक संगठनों, कलाकारों एवं सम्मानित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है कि उनके पिता रामकुमार वालिया के जन्मदिन को समाज के इतने बड़े वर्ग के साथ मिलकर मनाने का अवसर मिला।

उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से योगदान देने वाले लोगों का सम्मान करना ही इस आयोजन का मूल उद्देश्य था। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने पिता से मिले सामाजिक सरोकार और लोगों से जुड़ने की परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने केक काटकर रामकुमार वालिया को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने भाजपा सरकार से तंग आकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करी। जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी रजनीश वालिया, विद्या विहार वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी रहे देवेन्द्र जयसवाल, भाजपा के सोशल मीडिया महानगर प्रभारी हारून अंसारी ने साथियों सहित कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में शूरवीर सजवान, धीरेंद्र प्रताप, गरिमा दसौनी, जसविंदर गोगी, संजय शर्मा, अभिनव थापर, प्रदीप जोशी, नवीन जोशी, मनीष नागपाल, सुलेमान अंसारी, सी पी सिंह, नानक चंद, विकास नेगी,
अभय कत्युरा, रिहाना परवीन, डिम्पल कुमार, मंजू त्रिपाठी, पूर्व पार्षद हरि प्रसाद भट, अमन सिंह, हरेंद्र गुसाईं, ललित भद्री, जमाल अहमद, अमनडीप सिंह, अरविंद गुरुंग, पीयूष गौड़, आयुष सेमवाल, पूर्व पार्षद मोहन गुरुंग, पूर्व पार्षद अनूप कपूर, पूर्व पार्षद सीता राम नौटियाल
जे पी यादव, राम किशन यादव, सूरत लाम्बा, हेमन्त उप्रेती, सत्येंद्र वर्मा
उस्मान, मोहम्मद वसीम, इंदु सिंह, मंकला थापा, हाजी शहीद हसन
सुधीर चौधरी, तनवीर ख़ान, रामबाबू, किशन कुमार, श्याम सिंह बिष्ट
मधु सुधन सुंदरियाल, राजकुमार जायसवाल, अनिल नेगी, मोहित उपाध्याय, अकरम अंसारी, मुंशी राम, सौरव नेगी, आरती इत्यादि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top