उत्तराखंड

नशामुक्त और उद्यमी युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : जोशी

  • नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव: ललित जोशी
  • वन्दे मातरम् कैंप में युवाओं से उद्यमिता, नशामुक्ति और राष्ट्र निर्माण पर किया संवाद

देहरादून। मेरा युवा भारत, उत्तराखण्ड द्वारा देहरादून में आयोजित वन्दे मातरम् कैंप 2026–27 में शुक्रवार को युवाओं के लिए ध्यान, नशा मुक्ति, उद्यमिता, सामाजिक परिवर्तन, लोक संस्कृति, युवा नेतृत्व एवं राष्ट्रीय एकता से जुड़े विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। विभिन्न राज्यों से आए युवाओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कैंप के प्रमुख सत्र में शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता ललित जोशी ने “Entrepreneurship and Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat” विषय पर युवाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा केवल स्वस्थ समाज की पहचान नहीं, बल्कि विकसित भारत की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति हैं। युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को नशे से दूर रखकर शिक्षा, कौशल, उद्यमिता, नवाचार और राष्ट्र निर्माण की दिशा में लगाया जाना समय की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

ललित जोशी ने नशामुक्त भारत अभियान का उल्लेख करते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने मित्रों एवं समाज के अन्य युवाओं को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि “नशे को ना, जिंदगी को हाँ” का संदेश प्रत्येक युवा तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने युवाओं को रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार सृजक बनने के लिए उद्यमिता और नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में रामकुमार वालिया का जन्मदिन भव्य रूप से मना

कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्माकुमारीज द्वारा ध्यान एवं मेडिटेशन सत्र से हुई, जिसमें मानसिक एकाग्रता, आत्म-अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के महत्व पर चर्चा की गई। इसके बाद ड्रग्स एवं सब्सटेंस एब्यूज के दुष्प्रभावों पर जागरूकता सत्र आयोजित हुआ।

कैंप में एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। स्वतंत्रता आंदोलन एवं राष्ट्रभावना से जुड़े लोकगीतों ने भारतीय लोक संस्कृति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में रामकुमार वालिया का जन्मदिन भव्य रूप से मना

सामाजिक कार्यकर्ता अवधेश शर्मा ने उत्तराखण्ड में युवाओं द्वारा किए जा रहे सामाजिक बदलाव पर संवाद किया, जबकि सामाजिक कार्यकर्ता मोहित बिष्ट ने “मेरा युवा भारत संगठन” विषय पर युवाओं की सामाजिक एवं संगठनात्मक सहभागिता पर विचार रखे।

कैंप के माध्यम से युवाओं को नशामुक्ति, स्वस्थ जीवनशैली, उद्यमिता, सामाजिक जिम्मेदारी, राष्ट्रभावना और युवा नेतृत्व से जोड़ने का संदेश दिया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top