उत्तराखंड

सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

Advertisements
  • सीएम धामी से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट
  • मुख्यमंत्री ने छात्रसंघ चुनाव में जीत पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं
  • युवा प्रत्येक क्षेत्र में स्वयं को अपडेट रखें और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहें : मुख्यमंत्री
    व्यक्तिगत विकास के साथ संगठन और समाज के सशक्तिकरण में भी योगदान दें युवा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हाल ही में संपन्न छात्रसंघ चुनाव में विजयी हुए सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में प्राप्त दायित्व युवाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ ही नेतृत्व क्षमता को निखारने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं।

मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महत्व और उसकी संगठनात्मक भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद लंबे समय से छात्रहितों के साथ-साथ राष्ट्रहित, सामाजिक सरोकारों और युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण के लिए कार्य करती रही है। संगठन युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी, राष्ट्र के प्रति समर्पण और समाज के प्रति संवेदनशीलता की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से संगठन की मूल भावना और उद्देश्यों के अनुरूप छात्र-छात्राओं के हितों के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता से सुनिश्चित होती है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की तथा छात्र-छात्राओं से निरंतर संवाद बनाए रखने और उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को समझते हुए सकारात्मक भूमिका निभाने की बात कही।

मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं से ‘फ्यूचर रेडी’ बनने का आह्वान करते हुए कहा कि आज का समय तेजी से बदल रहा है। तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल माध्यमों, रोजगार के नए अवसरों और वैश्विक स्तर पर हो रहे बदलावों के बीच युवाओं के लिए स्वयं को निरंतर अपडेट रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवा केवल अपने विषय या अध्ययन के क्षेत्र तक सीमित न रहें, बल्कि देश-दुनिया में हो रहे बदलावों, नई तकनीकों, सामाजिक विषयों और रोजगार की बदलती संभावनाओं की जानकारी भी रखें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम

उन्होंने कहा कि “युवा जितना अधिक स्वयं को अपडेट रखेंगे, उतना ही उनका व्यक्तिगत विकास होगा और उनकी क्षमताओं का लाभ संगठन तथा समाज को भी मिलेगा।” मुख्यमंत्री ने युवाओं को निरंतर सीखने, नई चीजों को समझने और अपने ज्ञान एवं कौशल को समय के साथ विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्र जीवन केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नेतृत्व, संवाद, अनुशासन, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी सीखने का भी महत्वपूर्ण समय है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक जीवन के साथ-साथ रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की कि वे छात्र-छात्राओं के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे और अपने व्यवहार एवं कार्यों से अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और सकारात्मक सोच राज्य एवं देश के विकास की महत्वपूर्ण शक्ति है।

इस अवसर पर एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए छात्रहितों से जुड़े विषयों तथा आगामी कार्ययोजनाओं के संबंध में भी चर्चा की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top