उत्तराखंड

बड़ी खबर: छात्रसंघ चुनाव में बजा ABVP का डंका

छात्रसंघ चुनाव में बजा एबीवीपी का डंका

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड

उत्तराखंड के 120 महाविद्यालयों में से 113 में मंगलवार को हुए छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का वर्चस्व रहा। अभाविप ने अध्यक्ष के 57 व महासचिव के 46 पदों पर जीत दर्ज की।

हालांकि प्रदेश के सबसे बड़े डीएवी कॉलेज समेत कुछ अन्य में उसका गढ़ ढहा है। मुख्य प्रतिद्वंद्वी नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने अध्यक्ष पद पर 30 व महासचिव के 37 पदों पर विजय प्राप्त की। 19 कॉलेजों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद कब्जाया। वहीं महासचिव पद पर 21 निर्दलीय विजेता रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Tunnel Landslide : टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी

आर्यन का वर्चस्व रहा कायम

आर्यन ने अध्यक्ष के सात और महासचिव के आठ पद पर विजय प्राप्त की। पिछले वर्ष भी अभाविप ने प्रदेशभर में सबसे अधिक अध्यक्ष एवं महासचिव पदों में कब्जा जमाकर अपनी श्रेष्ठता साबित की थी। देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में अभाविप के 14 वर्ष पुराने किले को ध्वस्त कर आर्यन ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Tunnel Landslide: टनल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम

कुमाऊं में ऐसा रहा परिणाम

कुमाऊं में छात्रसंघ चुनावों में अभाविप आगे रही। छह जिलों में 56 कैंपस व महाविद्यालयों में अध्यक्ष पद पर 22 में अभाविप प्रत्याशी जीते तो 14 में एनएसयूआई ने बाजी मारी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने किया दून विश्वविद्यालय के दीक्षारम्भ सत्र का शुभारंभ

परिणामों पर एक नजर

1- प्रदेश के 113 कॉलेज में से 57 में एबीवीपी के अध्यक्ष
2- 30 पदों पर एनएसयूआई को मिली जीत
3- आर्यन ने सात कॉलेजों में अध्यक्ष पद जीते
4- 19 पदों पर निर्दलीय व अन्य संगठन बने विजेता

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top