उत्तराखंड

डोईवाला : तकनीकी खराबी के कारण एक घंटे खड़ी रही अमृतसर–दून एक्सप्रेस।

*डोईवाला : तकनीकी खराबी के कारण एक घंटे खड़ी रही अमृतसर–दून एक्सप्रेस*

डोईवाला (प्रियांशु सक्सेना)। डोईवाला रेलवे स्टेशन से दून रेलवे स्टेशन की ओर रवाना होते ही ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी आ गई। जिस कारण ट्रेन लगभग एक घंटे आउटर पर खड़ी रही। जिस कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि, कोई बड़ा हादसा नहीं है। शनिवार की सुबह अपने निर्धारित समय से अमृतसर–देहरादून एक्सप्रेस गाड़ी डोईवाला रेलवे स्टेशन से दून जाने के लिए रवाना हुई लेकिन अचानक तकनीकी खराबी के कारण चांदमारी फाटक से पहले ही रुक गई।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

ट्रेन के लोको पायलट से सूचना मिलते ही डोईवाला स्टेशन मास्टर समेत तकनीशियन की टीम मौके पर पहुंची और तकनीकी खामी को दुरुस्त करने में जुट गई। जिस कारण करीब एक घंटे ट्रेन चांदमारी फाटक के समीप खड़ी रही। अचानक ट्रेन के खराब होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। फॉल्ट ठीक होने के बाद ट्रेन देहरादून की ओर रवाना हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

स्टेशन मास्टर ने बताया कि डोईवाला रेलवे स्टेशन से देहरादून जाने के लिए रवाना होते ही अमृतसर–देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन इंजन के इलेक्ट्रिक पिंटोग्राफ में गड़बड़ी हो गई थी। जिस कारण ट्रेन चांदमारी फाटक के समीप रुक गई थी। ट्रेन करीब एक घंटे खड़ी रही। टेक्नीशियन की टीम ने इसको दुरुस्त कर दिया, जिसके बाद ट्रेन देहरादून के लिए रवाना हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top