उत्तराखंड

अंकित हत्याकांड : पुलिस मुठभेड़ में ₹50 हजार का ईनामी बदमाश ढेर

  • अंकित हत्याकांड : पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का ईनामी बदमाश ढेर
  • पौंधा रोड पर ठेकेदार से दो लाख की लूट कर भाग रहे थे बदमाश
  • जंगल में घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में लूट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी ढेर हो गया, जबकि थाना प्रभारी गोली लगने से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे जिले में फरार बदमाशों की तलाश के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 29-30 अप्रैल की रात पौंधा रोड पर बदमाशों ने ठेकेदारी का काम करने वाले देवराज को गोली मारकर उससे करीब दो लाख रुपये, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज लूट लिए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कार से विश्रांति की ओर भाग निकले।

यह भी पढ़ें 👉  न्यायालय से फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजते हुए बदमाशों का पीछा शुरू किया। जंगल क्षेत्र में पुलिस के करीब पहुंचते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इस दौरान थाना प्रभारी प्रेमनगर भी गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान अकरम निवासी शामली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. तबस्सुम बनी ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की कुलपति

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि “अकरम” पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में हत्या, डकैती, लूट समेत एक दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज थे। उन्होंने बताया कि अकरम वर्ष 2014 में बालावाला क्षेत्र में हुई चर्चित अंकित हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था और वह लंबे समय तक फरार रहा था। हाल के वर्षों में भी वह चोरी और लूट के मामलों में जेल जा चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान

पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से अवैध हथियार, कारतूस, घटना में प्रयुक्त कार और लूटा गया पूरा सामान बरामद कर लिया है। पुलिस अब फरार साथियों की तलाश में जुटी है और पूरे जनपद में सघन अभियान चलाया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top