उत्तराखंड

ऋषिकेश में सीएम का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब

Advertisements
  • ऋषिकेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत
  • उत्तराखंड राज्य युवा आयोग के गठन के लिए युवाओं ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
  • नटराज चौक पर उमड़ा जनसैलाब, महिलाओं एवं युवाओं ने पुष्पगुच्छों और अभिनंदन के साथ किया स्वागत
  • मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों एवं युवाओं से किया संवाद, जाना उनका हालचाल

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज गैरसैंण से देहरादून लौटते समय ऋषिकेश के नटराज चौक पर स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक एकत्र हुए। लोगों ने उत्तराखंड राज्य युवा आयोग के गठन के लिए मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें 👉  CM ने किया हरिद्वार-बदरीनाथ हाईवे का स्थलीय निरीक्षण

नटराज चौक पर मुख्यमंत्री के पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं ने राज्य युवा आयोग के गठन को युवाओं से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उनके प्रति अपनी प्रसन्नता एवं आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें 👉  जनता के बीच पहुंचे सीएम, स्थानीय लोगों से मुलाकात कर जाना क्षेत्र का हाल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर उपस्थित युवाओं, महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों से आत्मीयता के साथ बातचीत की। उन्होंने लोगों का हालचाल जाना और उनसे संवाद किया। मुख्यमंत्री ने लोगों के स्नेह एवं स्वागत के प्रति आभार व्यक्त किया।

उत्तराखंड राज्य युवा आयोग के गठन को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। स्वागत के दौरान युवाओं ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को युवा हितों से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया। राज्य के युवाओं की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं और उनके हितों से जुड़े विषयों को संस्थागत स्तर पर महत्व देने की दृष्टि से आयोग का गठन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में एक साल में दो सत्र आयोजित करना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक : धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों के साथ सहजता से संवाद कर जनसंपर्क की अपनी कार्यशैली को आगे बढ़ाया। इस दौरान युवाओं और महिलाओं सहित उपस्थित नागरिकों ने उनका स्वागत किया तथा राज्य युवा आयोग के गठन को लेकर अपनी खुशी व्यक्त की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top