राजनीति

कोई भी राष्ट्र तभी रहता है जिंदा जब वहां की संस्कृति रहती हैं जिंदा : भगत सिंह कोश्यारी

कोई भी राष्ट्र तभी रहता है जिंदा जब वहां की संस्कृति रहती हैं जिंदा-भगत सिंह कोश्यारी

सोमेश्वर विधानसभा में पूर्व राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने किया प्रबुद्धजन सम्मेलन में शिरकत,सभी से पुनः मोदी जी को तीसरी बार जिताने का किया आग्रह

पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा आज राष्ट्रनिर्माण का तेजी से हो रहा है निर्माण,युवाओ से राष्ट्रनिर्माण में भागीदारी की कि अपील

देश मे मोदी जी को पुनः जिताते हुए राष्ट्रनिर्माण में अपनी भागीदारी करें सुनिश्चित-रेखा आर्या

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking : कांग्रेस ने की जिला पंचायत के समर्थित उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

जनता-जनार्दन को ‘मोदी जी की गारंटी’ पर है पूर्ण विश्वास-रेखा आर्या

सोमेश्वर(अल्मोड़ा) : आज महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी सोमेश्वर विधानसभा पहुंचे जहां कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह कोश्यारी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

यहां पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया।पूर्व राज्यपाल ने कहा कि आज हमारे युवाओ की यह जिम्मेदारी है कि वह सभी राष्ट्रनिर्माण में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करें।कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और राज्य का तीव्र गति के साथ विकास हो रहा है।साथ ही कहा एक राष्ट्र तभी जिंदा रहता है जब वहां की संस्कृति जीवित रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking:- DM मयूर दीक्षित ने रोका 5 अधिकारियों का वेतन। जानिए वजह

वहीं अपने उद्बोधन में कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विगत 10वर्ष सेवा, सुशासन और विकास के रहे हैं।और मुझे पूर्ण विश्वास है कि भ्रष्टाचार मुक्त और सुशासन युक्त भारत निर्माण के लिए जनता एनडीए को 400 से अधिक सीटों पर भव्य विजय दिलाएगी साथ ही उत्तराखंड की सम्पूर्ण सुशासन प्रिय जनता-जनार्दन को ‘मोदी जी की गारंटी’ पर पूर्ण विश्वास है।कहा कि देवभूमि की जनता के जन-आशीर्वाद से हर बूथ पर सुशासन और विकास का कमल खिलेगा और आदरणीय मोदी जी पुनः तीसरी बार देश का नेतृत्व करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुनः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर महेंद्र भट्ट को दी बधाई

आज डबल इंजन की सरकार में देवभूमि में निरंतर विकास कार्य हुए है और देवभूमि की देवतुल्य जनता फिऱ एक बार भाजपा को पूर्ण बहुमत से अपना विशाल जन-समर्थन देगी।इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top