उत्तराखंड

बड़ी खबर : तीलू रौतेली पुरुस्कार के लिए बढ़ी आवेदन की तिथि, 17 जुलाई है अंतिम समय

  • महिलाओं को सशक्त करने के लिए राज्य सरकार है प्रतिबद्ध,तीलू रौतेली सम्मान से अन्य महिलाओं का भी बढ़ेगा हौसला-रेखा आर्य
  • बड़ी खबर:तीलू रौतेली पुरुस्कार के लिए बढ़ी आवेदन तिथि,17 जुलाई है अंतिम समय
  • महिला सशक्तिकरण एवं बाल मंत्री रेखा आया ने तीलू रौतेली पुरुस्कार सम्मान के लिए जताया मुख्यमंत्री धामी का आभार,कहा महिलाओं के सतत विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार है परत्नशील

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड सरकार में महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि तीलू रौतेली पुरुस्कार जो कि राज्य सरकार हर वर्ष देती है उसकी समय सीमा बढ़ाते हुए अब 17 जुलाई कर दी गई है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार प्रयत्नशील है। आज महिलाओ की सुरक्षा का विषय हो या उनहे आत्मनिर्भर बनाए जाने का विषय, सरकार महिलाओं के हितों के लिए निरंतर काम कर रही है।

उक्त आदेश में कहा गया है कि निदेशालय, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड के पत्र संख्या सी-980 दिनांक 25 जून, 2023 के द्वारा राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के अन्तर्गत वर्ष 2023-24 हेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाने की अन्तिम तिथि 12 जुलाई, 2024 निर्धारित की गयी थी।

उक्त के सम्बन्ध में सूचित किया जाता है कि राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार हेतु ऑन लाईन आवेदन करने की अन्तिम तिथि दिनांक 17 जुलाई, 2024 की सांय 5:00 बजे तक विस्तारित की जाती है। ऑनलाईन आवेदन पत्र विभागीय पोर्टल www.wecduk.in पर किये जायेंगे। पोर्टल का लिंक विभागीय वेबसाईट www.wecd.uk.gov.in पर भी उपलब्ध है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top