उत्तराखंड

अच्छी खबर : अटल उत्कृष्ट विद्यालयों (Atal Schools of Excellence) को मिले 243 प्रवक्ता, कहा, शिक्षकों की कमी होगी दूर

Advertisements

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को मिले 243 प्रवक्ताः डा. धन सिंह रावत

कहा, शिक्षकों की कमी होगी दूर, शैक्षणिक गतिविधियों में होगा सुधार

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

प्रदेशभर के राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में विभिन्न विषयों के 243 प्रवक्ताओं को तैनाती दे दी गई है। स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से चयनित इन शिक्षकों की तैनाती उनके द्वारा दिये गये विकल्पों के आधार पर काउंसिलिंग के माध्यम से विषयवार की गई। अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवक्ताओं की तैनाती से जहां शिक्षकों की कमी दूर होगी वहीं इन स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों में गुणात्मक सुधार होगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेशभर के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक स्तर को और बेहतर करने के लिये राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में इन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करते हुये विभिन्न विषयों के 243 प्रवक्ताओं की तैनाती कर दी गई है।

जिसमें हिन्दी विषय के तहत 27 शिक्षकों, अंग्रेजी के 33, संस्कृत 10, इतिहास 17, भूगोल 15, अर्थशास्त्र 26, गृहविज्ञान 01, नागरिक शास्त्र 24, समाजशास्त्र 02, गणित 13, भौतिक विज्ञान 19, रसायन विज्ञान 29, जीव विज्ञान 23, वाणिज्य 02 तथा कृषि विषय में 02 शिक्षक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 

इन सभी चयनित शिक्षकों को दस दिन के भीतर अपने मूल विद्यालय से कार्यभार मुक्त होकर नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। जबकि चमोली एवं हरिद्वार जनपद में विधानसभा उप-चुनाव के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के चलते चयनित प्रवक्तओं को आचार संहित की समाप्ति के उपरांत कार्यभार मुक्त एवं कार्यभार ग्रहण करना होगा।

इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं। विभागीय मंत्री ने बताया कि अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवक्ताओं की तैनाती उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित स्क्रीनिंग परीक्षा परिणाम की प्रवीणता सूची एवं काउंसिलिंग के माध्यम से उनके द्वारा दिये गये विकल्पों के आधार पर की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

उन्होंने उम्मीद जताई कि अटल उत्कृष्ट स्कूलों में प्रवक्ताओं की तैनाती से जहां शिक्षकों की कमी दूर होगी वहीं इन स्कूलों में पठन-पाठन सुचारू रूप से चलेगा साथ ही बोर्ड परीक्षा परिणामों में भी गुणात्मक सुधार होगा। उन्होंने बताया इससे पहले विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में सहायक अध्यापक एलटी की तैनाती की जा चुकी है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top