हिल न्यूज़

Pauri news : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का संस्कृति भवन के प्रेक्षागृह में हुआ वार्षिकोत्सव, सांसद गढ़वाल Tirath Singh Rawat रहे मुख्य अतिथि

  • सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का संस्कृति भवन के प्रेक्षागृह में हुआ वार्षिकोत्सव, सांसद गढ़वाल Tirath Singh Rawat रहे मुख्य अतिथि

रिपोर्ट भगवान सिंह पौड़ी

जनपद पौड़ी में आज शहर के संस्कृति भवन के प्रेक्षागृह में विकास मार्ग पौड़ी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सांसद गढ़वाल तीरथ सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक राजकुमार पोरी तथा पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम सहित भाजपा जिला अध्यक्ष सुषमा रावत, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा सीताराम पोखरियाल की मौजूदगी रही।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर सूचना विभाग में महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण

इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से लेकर विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें स्वागत, नाटक, सारिक दर्शन, हिमाचली, राजस्थानी, नंदा राजजात व पंजाबी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य मंत्री ने किया सुभारती ऑप्थाकॉन- 2026 का उद्घाटन

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भगवती प्रसाद चमोला तथा कार्यक्रम संरक्षक गब्बर सिंह नेगी, विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश नौडियाल,विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संगीता रावत, दिनेश खर्कवाल, आशीष जदली,मातंग मलासी स्वप्निल धस्माना,आदि सहित भारी संख्या में विद्यालय के छात्र तथा अभिभावक मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top