देहरादून/ इंफो उत्तराखंड
उत्तराखंड शासन ने राज्य के जनपदों में स्थापित आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक चिकित्साधिकारियों को आयुष हेल्थ एवं वेलनेस केन्द्रों में सी०एच०ओ० के रूप में तैनात किया गया है, इस संबंध में सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय ने आदेश जारी किया है।
सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय द्वारा जारी किए गए आदेश में राज्य के जनपदों में स्थापित किये जा रहे आयुष हेल्थ वैलनेस केन्द्र (आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक) जहां पर चिकित्साधिकारियों (सी०एच०ओ०) की उपलब्धता नहीं है, के कार्यों के संचालनार्थ में चिकित्साधिकारियों को आयुष हेल्थ एवं वेलनेस केन्द्रों में सी०एच०ओ० के रूप में तैनात किया जाता है।
![Ad](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-KamalRawat.jpeg)
![](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/06/infouttarakhand-logo.png)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें