उत्तराखंड

बड़ी खबर : मदरसे में ध्वजारोहण के लिए पहुंचे बाबा रामदेव, झंडे की रस्सी खींची तो टूट गया ध्वजदंड

हरिद्वार/ इंफो उत्तराखंड 

हरिद्वार से उस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हरिद्वार के एक कार्यक्रम में बाबा रामदेव के ध्वजारोहण के दौरान झंडे का ध्वजदंड टूट गया। जिसके बाद में टूटे हुए हिस्से को उठाकर हाथ से रस्सी खोली गई।

मिली जानकारी के मुताबिक बहादराबाद क्षेत्र के एक गांव में पतंजलि योगपीठ में ध्वजारोहण के बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय और मदरसा छात्रों के साथ बाबा रामदेव ने तिरंगा यात्रा निकाली। वहीं कई गांवों से गुजरने के बाद तिरंगा यात्रा बोड्डाहेड़ी गांव में स्थित मदरसा पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

वहां बाबा रामदेव ने झंडे की जैसी ही रस्सी खींची, लेकिन गलत गिरह लगने के कारण ध्वज नहीं खुला, और बाबा रामदेव ने जोर से झटका मारा तो ध्वजदंड टूट गया। ध्वज रस्सी और आधे डंडे समेत नीचे आ गिरा। जिससे बाबा रामदेव सहित मौजूद सभी लोगों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

दरअसल, जिस ध्वजदंड पर झंडा लगाया गया था, वह काफी कमजोर था। इसलिए भी गिरह नहीं खुली और ध्वजदंड टूट गया। जिस समय हादसा हुआ, आसपास भारी संख्या में लोग मौजूद थे। ध्वजदंड टूटते ही माहौल खराब न हो, इसलिए बाबा रामदेव ने खुद मोर्चा संभाला और सभी से संयम बनाए रखने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top