उत्तराखंड

एक नजर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) की दूसरी शादी आज, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित ये खास लोग होंगे आमंत्रित

“इंफो उत्तराखंड”

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) आज चंडीगढ़ में दूसरी शादी करने जा रहे हैं, ऐसे में सभी लोगों को जानने की उत्सुकता है, कि उनकी होने वाली दूसरी पत्नी कौन है? क्या करती है, और कहां रहती है।

मिली जानकारी के मुताबिक भगवंत मान की शादी में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) भी शामिल होने वाले हैं। इसके अलावा इस शादी में सिर्फ खास लोगों को ही निमंत्रण दिया गया है। इस शादी का आयोजन मुख्यमंत्री आवास पर ही होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

वहीं जानकारी मिली है, कि अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) के साथ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी अपने परिवार के साथ इस शादी में चंडीगढ़ पहुंचेंगे।

भगवंत मान की होने वाली पत्नी गुरमीत कौर (Gurmeet Kaur) व उनके परिवार की काफी करीबी है, यह लोग एक दूसरे को पहले से ही जानते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

गुरप्रीत कौर की बात करें तो वह अपने परिवार में सबसे छोटी है। उनकी एक बहन ऑस्ट्रेलिया तो दूसरी बहन अमेरिका में रहती है। गुरप्रीत ने मेडिकल की पढ़ाई कर रखी है।

कौन है गुरप्रीत कौर (Gurmeet Kaur) 

1. गुरप्रीत कौर की उम्र (32) साल है और वो कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा की रहने वाली हैं।

2. उनके पिता एक किसान हैं और उनकी मां हाउस वाइफ हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

3. गुरप्रीत को दो बहनें और हैं जो विदेश में रहती हैं।

4. गुरप्रीत की पढ़ाई में बेहद दिलचस्पी है और उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई की है।

5. उन्होंने हरियाणा के मौलाना मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई की है।

6. यही नहीं कहा ये भी जा रहा है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में गुरप्रीत ने भगवंत मान की काफी मदद भी की थी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top