उत्तराखंड

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी, संगठन को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है, हर संभव प्रयास : नरेंद्र भंडारी

कीर्तिनगर/इन्फो उत्तराखंड 

गुरुवार को भाजपा कीर्तिनगर नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक चौरास में आयोजित की गई है।

बैठक में राजनीति प्रस्ताव का वाचन कर केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विजय राम गोदियाल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र का चौमुखी विकास हुआ है, आज हर गांव में सरकार की उपलब्धियां पारदर्शिता के साथ दिखाई दे रही है।

नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र भंडारी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ नेतृत्व के दिशा निर्देश में संगठन के माध्यम से गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए भाजपा का लक्ष्य एवं संकल्प है।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाशी जाखी, महामंत्री इंद्रमोहन काला, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरन सिलवाल, मनीष दगवांण, भगत सिंह राणा, रणजीत सिंह जाखी, शैलेश मलासी, परविंद्र पवार, जोत सिंह, पंकज डुमरियाल, सन्तोष महेता व मुनेंद्र कठैत सहित नगर मंडल के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

राजनीति प्रस्ताव :-

भारतीय जनता पार्टी की आज कीर्तिनगर नगर मण्डल कार्यसमिति की बैठक आहुत की गई है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास के पथ पर तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। उत्तराखण्ड के (मुख्यमंत्री) पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी ने पुनः लगातार सरकार बनाकर एक मिथक तोड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनभावना एवं राज्य आन्दोलनकारियों की आकाक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड राज्य में विकास पथ पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

कनेक्टिविटी से लेकर कंजर्वेशन तक एंप्लायमेंट से लेकर वुमन एंपावरमेंट तक, ऑर्गेनिक स्टेट से लेकर स्प्रिचुअल इको जोन तक, स्वस्थ उत्तराखण्ड बनाने से लेकर समृद्व उत्तराखण्ड की दिशा तक प्रधानमंत्री का पर्याप्त सहयोग मिल रहा है। केन्द्र के अपार सहयोग से उत्तराखण्ड में कई बहुआयामी योजनाये संचालित है प्रदेश में डबल इंजन का कदम स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है प्रदेश के विकास कार्यों की प्रगति एवं समीक्षा समय समय पर पीएमओ द्वारा की जा रही है।

प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव रखना व दूर दृष्टि, प्रखर नेतृत्व का असर उत्तराखण्ड में साफ दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष कार्यो पर उत्तराखण्ड के चौमुखी विकास के लिए समर्पित भाव से जुटी है। मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड शक्तिशाली, गौरवशाली, वैभवशाली बनते हुये विकास की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों पर मुहर लगाकर जनता पार्टी व सरकार के प्रति विकास व स्वरोजगार के क्षेत्र में नयी उम्मीदें जगाई है। इसके लिए नगर मण्डल कार्य समिति सरकार का आभार व्यक्त करती है।

यह भी पढ़ें 👉  80th Independence Day : डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण

मुख्यमंत्री ने विधानसभा-चम्पावत उप चुनाव में रिकार्ड 94 प्रतिशत मत प्राप्त कर जो ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है, उसके लिए नगर मण्डल कार्य समिति चम्पावत जनता की आभार व्यक्त करती है। भाजपा की यह लगातार जीत मोदी के नेतृत्व, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे0पी0 नड्डा के मार्ग दर्शन व प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में किये जा रहे कुशल कार्यों का परिणाम है। केन्द्र व राज्य सरकार के कुशल नेतृत्व से देवप्रयाग विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की लगातार दूसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व से विधानसभा देवप्रयाग के अन्तर्गत ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का निर्माण कार्य, सेकड़ों सड़क, पेयजल योजना का निर्माण, स्कूल भवन, स्वास्थ्य के क्षेत्र में करोना (कोविड-19) काल के समय प्रत्येक गांव में भ्रमण कर जरूरी आवश्यक सामग्री वितरण कर, सभी वर्गों के लिए ऐतिहासिक कार्य किये गये है।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय सहयोग से मजबूत होता है आपदा प्रबंधन : सुमन

युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, आंगनबाडी,आशा आदि सभी के हित में विधानसभा देवप्रयाग के अन्तर्गत सभी विकास कार्यो का विशेष ध्यान रखा गया है। नगर मण्डल कार्य समिति इस हेतु मुख्यमंत्री व विधायक का आभार व्यक्त करती है, और जिस विश्वास से सरकार विकास कार्य कर जनता के हितों का पूरा ध्यान रख रही है इस महत्वकांक्षी कार्य योजना से क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा। प्रधानमंत्री के सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण की सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर मण्डल कार्य समिति बधाई देती है। मोदी के कार्यकाल के दौरान ऐतिहासिक विकास कार्य हुए है जो राष्ट्रीय हित से लेकर गांव के अन्तिम व्यक्ति तक सभी विकास योजनाओं का लाभ मिला है।

जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा देवप्रयाग के क्षेत्रवासीयों ने भारतीय जनता पार्टी पर लगातार दो बार भरोसा जताया है और अधिकृत प्रत्याशी को भारी मतों से विजय दिलाई है। नगर मण्डल कार्य समिति देवप्रयाग विधानसभा की समस्त देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त करती है।

अतः नगर मण्डल कार्य समिति सभी सदस्यों से अपेक्षा करती है कि इस राजनिति प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित करेगें, यदि जो अन्य प्रस्ताव त्रुटि वश छुट गये हो उन्हे भी प्रस्ताव में सम्मिलित कर प्रेषित करेगे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top