उत्तराखंड

दु:खद : केदारनाथ पैदल मार्ग रास्ते पर हुआ बड़ा हादसा, एक बच्चे की मौत। मजदूर मौके से फरार

केदारनाथ/इंफो उत्तराखंड 

केदारनाथ से बड़ी दुखद खबर, जहां केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली के पास कंडी से गिरकर एक बच्चे की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली के समीप आज सुबह जब एक बच्चे को एक नेपाली अपनी कंडी से ले जा रहा था, तभी रास्ते में बच्चा कंडी से गिरकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद मजदूर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  80th Independence Day : डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण

पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त मजदूर फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की सूचना सोनप्रयाग कोतवाली में नेपाली मजदूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। साथ ही पुलिस ने बच्चे के शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर CM धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण

मिली जानकारी अनुसार आगरा निवासी बच्चा व उसके परिवार केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top