उत्तराखंड

Big breaking:- फेसबुक पर झूठी पोस्ट वायरल करने वाले युवक के खिलाफ FIR दर्ज

देहरादून पुलिस की सख्ती: झूठी पोस्ट वायरल करने वाले के खिलाफ FIR दर्ज

देहरादून। जॉलीग्रांट क्षेत्र में युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट वायरल करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। डोईवाला पुलिस ने फेसबुक यूजर बीरपाल सिंह रावत के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश

पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय युवती की आत्महत्या के मामले में उसकी मां ने शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रशांत पटेल नामक युवक ने झूठे प्रेम संबंध में फंसा कर शादी का झांसा दिया और मानसिक व शारीरिक शोषण किया, जिससे परेशान होकर बेटी ने आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  रानीपोखरी थाने में नए प्रभारी निरीक्षक बने राजेंद्र खोलिया

मां का आरोप है कि कुछ लोगों ने इस घटना को गलत तरीके से प्रस्तुत करते हुए सोशल मीडिया पर गैंगरेप की अफवाह फैलाई, जिससे उनकी बेटी और पूरे गांव की छवि खराब हुई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर डोईवाला पुलिस ने वायरल पोस्ट की जांच की। प्रथम दृष्टया यह पोस्ट अफवाह फैलाने और भय का माहौल बनाने के इरादे से वायरल की गई पाई गई। मामले में फेसबुक यूजर बीरपाल सिंह रावत के खिलाफ मु.अ.सं. 31/2025, धारा 351/352/353(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  “नशे को ना, खेल को हां” थीम पर खेल प्रतियोगिता में नीलकंठ हाउस का दबदबा
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top