उत्तराखंड

Big breaking:- चमोली में कुदरत का कहर, कई वाहन दबें! वीडियो में देखें भयानक दृश्य!

उत्तराखंड में मौसम का कहर, थराली में मलबे ने मचाई तबाही, कई वाहन दबे, फसलें बर्बाद

उत्तराखंड में बुधवार, 9 अप्रैल को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और कई जिलों में जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई। गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन चमोली जिले के थराली क्षेत्र में भारी नुकसान की खबरें सामने आई हैं।

थराली के रामलीला मैदान के पास सिपाही गदेरे के उफान पर आने से पहाड़ दरक गया और भारी मलबा सड़कों पर आ गिरा। इस मलबे में कई वाहन दब गए। राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त गाड़ियों में कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद अमित अणथ्वाल के घर पहुंचे सीएम धामी, किया सम्मानित

थराली में ही नहीं, कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग भी नासिर बाजार के पास मलबा आने से बाधित हो गया था। हालांकि बीआरओ (बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन) की त्वरित कार्रवाई से मार्ग को खोल दिया गया है। उधर, थराली-देवाल मोटरमार्ग अब भी बंद पड़ा है, जिसे गुरुवार तक बहाल किए जाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों की योजनाओं में लापरवाही न बरतें अधिकारी : मंत्री जोशी

पुलिस और प्रशासन की टीमें आपदा प्रभावित इलाकों में पहुंच गई हैं और हालात का जायजा ले रही हैं। हर संभव राहत और बचाव कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  80th Independence Day : सीएम धामी ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन

बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया है। खेतों में तैयार खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं। किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पहले ही राज्य के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था, जो सटीक साबित हुआ।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top