उत्तराखंड

Big breaking:- नेहरू कालोनी क्षेत्र में मोबाइल चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा! अभियुक्त गिरफ्तार

  • नेहरू कॉलोनी में मोबाइल चोरी का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार
  • दून पुलिस ने बरामद किए तीन चोरी हुए स्मार्टफोन

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई मोबाइल चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी किए गए स्मार्टफोन बरामद किए हैं।

अनीता भारद्वाज, निवासी सी ब्लॉक नई बस्ती रेसकोर्स, ने नेहरू कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर से तीन स्मार्टफोन चोरी हो गए हैं। इस पर थाना नेहरू कॉलोनी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

यह भी पढ़ें 👉  गलत साइड ड्राइविंग का विरोध करने पर भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवा, कोतवाली में भारी हंगामा।

कैसे पकड़ा गया चोर :

पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की और संदिग्ध की पहचान की। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने अजबपुर फ्लाईओवर के नीचे से आरिफ (27), पुत्र फुरकान, निवासी मस्जिद वाली गली, अजबपुर कला को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में शुरू हुई शहर की पहली ऑटोमेटेड प्लास्टिक बॉटल क्रैशर मशीन

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह नशे का आदी है और अपने खर्च पूरे करने के लिए चोरी करता था। आरोपी इन मोबाइलों को सस्ते दामों में बेचने की कोशिश कर रहा था लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण वह ऐसा करने में नाकाम रहा।

पुलिस द्वारा दो नीले रंग के स्मार्टफोन (रेडमी कंपनी), एक गहरे नीले रंग का स्मार्टफोन (वीवो कंपनी) का सामान बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  8 फरवरी की महापंचायत को लिए तैयारियां तेज

इस सफलता के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को बधाई दी है। टीम में शामिल सदस्य उपनिरीक्षक प्रवीण पुंडीर, सहायक उपनिरीक्षक गजेंद्र रावत, कांस्टेबल चक्षु कुमार, कांस्टेबल विक्रम बंगारी आदि मौजूद रहे।

पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top